#CWC19 : विश्व कप से पहले अभ्यास मैचों में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत

दुबई : भारत 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रहे विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड और बांग्लादेश से अभ्यास मैच खेलेगा. सभी दस टीमों को टूर्नामेंट से पहले दो अभ्यास मैच खेलने हैं जो इंग्लैंड और वेल्स के चार स्थानों पर खेले जायेंगे. आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा , ये मैच 24 से […]

दुबई : भारत 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रहे विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड और बांग्लादेश से अभ्यास मैच खेलेगा. सभी दस टीमों को टूर्नामेंट से पहले दो अभ्यास मैच खेलने हैं जो इंग्लैंड और वेल्स के चार स्थानों पर खेले जायेंगे.

आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा , ये मैच 24 से 28 मई के बीच खेले जायेंगे जो ब्रिस्टल, कार्डिफ , हैंपशर बाउल और द ओवल पर खेले जायेंगे. भारत 25 मई को न्यूजीलैंड से और 28 मई को बांग्लादेश से खेलेगा. अभ्यास मैच 50 ओवरों के होंगे, लेकिन इन्हें वनडे का आधिकारिक दर्जा नहीं होगा. टीमें अपने सभी 15 सदस्यों को उतार सकेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >