दक्षिण अफ्रीका के आलराउंडर जोहान बोथा ने क्रिकेट को अलविदा कहा

होबार्ट : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला जोहान बोथा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान किया . बोथा की आस्ट्रेलियाई टी20 लीग टीम होबार्ट हरीकेंस ने बुधवार की रात इसकी घोषणा की. इसमें कहा गया कि बोथा ने शारीरिक थकान का हवाला देकर यह फैसला लिया है . छत्तीस बरस के […]


होबार्ट :
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला जोहान बोथा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान किया . बोथा की आस्ट्रेलियाई टी20 लीग टीम होबार्ट हरीकेंस ने बुधवार की रात इसकी घोषणा की. इसमें कहा गया कि बोथा ने शारीरिक थकान का हवाला देकर यह फैसला लिया है .

छत्तीस बरस के बोथा ने 2016 में आस्ट्रेलिया की नागरिकता ली थी . वह बुधवार को सिडनी सिक्सर्स से मिली नौ विकेट से हार में कोई विकेट नहीं ले सके . दक्षिण अफ्रीका के लिये बोथा 2005 से 2012 तक पांच टेस्ट, 78 वनडे और 40 टी20 मैच खेल चुके हैं .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >