गौतम गंभीर के संन्यास पर फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन, शाहरुख बोले- ''थैंक्स''

नयी दिल्ली : भारत की दो विश्व कप (टी-20 2007 और साल 2011 के वर्ल्डकप ) जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सलामी बल्लेबाजों में से एक गौतम गंभीर ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले लगातार उनके लिए […]

नयी दिल्ली : भारत की दो विश्व कप (टी-20 2007 और साल 2011 के वर्ल्डकप ) जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सलामी बल्लेबाजों में से एक गौतम गंभीर ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले लगातार उनके लिए संदेश लिख रहे हैं. गंभीर के संन्यास के बाद देश के क्रिकेटरों सहित आईपीएल में लंबे वक्त तक गंभीर के फ्रेंचाइज़ रहे शाहरुख खान ने भी उन्हें शानदार करियर के लिए बधाई दी. यहां देखें किसने क्या कहा…

शाहरुख खान: इतने प्यार और बेहतरीन कप्तानी के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया कप्तान गंभीर.. तुम एक खास शख्स हो अल्लाह हमेशा तुम्हे खुश रखे. और तुम थोड़ा और मुस्कुरा सकते हो.

हरभजन सिंह : आगे बढ़ने के लिए मैं तुम्हे बहुत सारी शुभकामनाएं देता हूं… तुम एक बेहतरीन चैंपियन और देश के लिए लड़ने वाले हो. बहुत प्यार…

वीवीएस लक्ष्मण: बेहतरीन करियर के लिए बहुत बहुत बधाई गौतम…मैदान पर तुम जिस तरह से खेले उसके लिए तुम्हे गर्व होना चाहिए…जो भी यादगार पल हमने साथ में बिताए उनका मैने लुत्फ उठाया….उम्मीद करता हूं कि तुम अपने तरीके से देश को अपनी सेवाएं देते रहोगे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >