ये है क्रिकेट का नया वंडरबॉय, खेली 556 की नाबाद पारी, झटके 6 विकेट

नयी दिल्ली : उम्र सिर्फ 14 साल और 556 रनों की नाबाद मैराथन पारी…जी हां, यह कमाल करने वाले का नाम प्रियांशु मोलिया जिसने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल दिखाते हुए मैच में 6 विकेट झटके. मोलिया के रूप में भारत को क्रिकेट का एक नया वंडरकिड मिला है. इस वंडरकिड की बात […]

नयी दिल्ली : उम्र सिर्फ 14 साल और 556 रनों की नाबाद मैराथन पारी…जी हां, यह कमाल करने वाले का नाम प्रियांशु मोलिया जिसने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल दिखाते हुए मैच में 6 विकेट झटके. मोलिया के रूप में भारत को क्रिकेट का एक नया वंडरकिड मिला है. इस वंडरकिड की बात करें तो यह 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के हीरो मोहिंदर अमरनाथ की शागिर्दगी में खेल के गुर सीख रहा है.

दरअसल, मोलिया ने दोदिवसीय अंडर-14 टूर्नमेंट में यह कारनामा किया है. वडोदरा क्रिकेट अकैडमी के ग्राउंड में श्री डी. के. गायकवाड़ अंडर-14 टूर्नमेंट के मैच में मोहिंदर लाला अमरनाथ क्रिकेट अकैडमी की ओर से खेलते हुए मोलिया ने योगी क्रिकेट अकैडमी के खिलाफ यह शानदार पारी खेली जिसके बाद से इस नन्हें क्रिकेटर की तारीफ करते लोग नहीं थक रहे हैं.

ऑफ स्निपर प्रियांशु मोलिया ने पहले गेंद से करनामा करते हुए 4 विकेट झटके. सोमवार को योगी अकैडमी सिर्फ 52 रनों पर पवेलियन लौट गयी. इसके बाद प्रियांशु की बल्लेबाजी की बारी आयी. पहले दिन का खेल खत्म होने तक प्रियांशु 408 रनों पर क्रीज पर जमे थे. मंगलवार को खेल के आखिरी दिन उन्होंने अपने स्कोर में 148 रन और जोड़े. इतने रन बनाने के लिए प्रियांशु ने 319 गेंदों का सामना किया. अपनी इस पारी में उन्होंने 98 चौके और एक छक्का जड़ा.

मोहिंदर लाला अमरनाथ क्रिकेट अकैडमी ने अपनी पहली पारी 826/4 पर घोषित कर दी जिसके बाद टीम ने योगी अकैडमी की दूसरी पारी को 84 रनों पर समेटकर पारी और 689 रनों के विशाल अंतर से मैच अपने नाम किया. प्रियांशु के पिछले रिकार्ड पर नजर डालें तो उनका हाइएस्ट स्कोर 254 रन था, जिसे उन्होंने पिछले साल में ही बनाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >