पीसीबी ने कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाई

कराची : समय समय पर अपनी खराब माली हालत की दुहाई देने वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने करीब 650 कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाने का ऐलान किया है.बोर्ड ने कहा कि पूर्व टेस्ट कप्तान जहीर अब्बास, संचालन बोर्ड के सदस्य शकील शेख और मानव संसाधन विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर साजिद हमीद की समिति ने कर्मचारियों […]

कराची : समय समय पर अपनी खराब माली हालत की दुहाई देने वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने करीब 650 कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाने का ऐलान किया है.बोर्ड ने कहा कि पूर्व टेस्ट कप्तान जहीर अब्बास, संचालन बोर्ड के सदस्य शकील शेख और मानव संसाधन विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर साजिद हमीद की समिति ने कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने की सिफारिश की थी जिसे पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने मान लिया. बढ़ी हुई तनख्वाह एक जुलाई से लागू होगी.

पीसीबी के निचले दर्जे के कर्मचारियों की तनख्वाह 50000 रुपये प्रतिमाह से कम है. इसमें तीन साल से कोई इजाफा नहीं हुआ है. बोर्ड के अनुसार उसके 85 प्रतिशत स्टाफ का वेतन 50000 रुपये प्रतिमाह से कम है. दिलचस्प बात यह है कि बोर्ड ने हाल ही में खराब माली हालत का हवाला देकर करीब 150 कर्मचारियों को निकाल दिया था. छंटनी का कारण लागत में कटौती बताया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >