आईपीएल सुपर संडे: आज है डबल हेडर, आमने-सामने होंगी ये 4 टीमें

IPL Super Sunday: आईपीएल 2026 में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. जिसमें चार टीमें आमने-सामने होंगी. पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स और दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा.

IPL Super Sunday: आईपीएल के सुपर संडे में पहला मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. जिसमें हैदराबाद और लखनऊ की टीमें आमने-सामने होंगी.

हैदराबाद और लखनऊ के बीच मुकाबला किस स्टेडियम में खेला जाएगा?

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा.

हेड टू हेड रिकॉर्ड : हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ का 4-2 का रिकॉर्ड है. अब तक खेले गए 6 मुकाबले में लखनऊ ने 4 और हैदराबाद ने 2 मैचों में जीत दर्ज की है. 2025 में दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबले जीते थे. लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया था, तो हैदराबाद ने लखनऊ पर 6 विकेट से जीत दर्ज की थी.

हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 12: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोरा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार/हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स/डेविड पायने, ईशान मलिंगा.

लखनऊ की संभावित प्लेइंग 12: मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडन मार्कराम, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, एनरिच नॉर्जे, मोहसिन खान, प्रिंस यादव.

चेन्नई और आरसीबी के बीच दूसरा मुकाबला कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा?

चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच दूसरा मुकाबला आज एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा.

हेड टू हेड रिकॉर्ड : चेन्नई और आरसीबी के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई ने 21 और आरसीबी ने 13 मैच में जीत दर्ज की है. हालांकि पिछले 3 मुकाबले में आरसीबी ने चेन्नई को हराया है.

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 12: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा.

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 12: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, देवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, प्रशांत वीर/अकील हुसैन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी/जेमी ओवरटन.

ये भी पढ़ें: क्या हम मूर्ख हैं, गायकवाड़ की पिच को लेकर समझ पर भड़का यह पूर्व भारतीय स्टार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >