भुवनेश्वर कुमार स्पेशल दोहरे शतक के करीब, एक विकेट और IPL में रच देंगे इतिहास

Bhuvneshwar Kumar: आईपीएल 2026 में आज शाम चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. आज के मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार अगर चेन्नई के खिलाफ एक विकेट चटकाने में कामयाब होते हैं, तो आईपीएल में अनोखा दोहरा शतक पूरा कर लेंगे.

Bhuvneshwar Kumar: आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में विकट का दोहरा शतक लगाने से केवल एक विकेट दूर है. आज शाम अगर भुवी ऐसा करने में कामयाब होते हैं, तो आईपीएल में विकेट का दोहरा शतक और सबसे अधिक आईपीएल विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे.

आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची

युजवेंद्र चहल – 176 मैच – 224 विकेट
भुवनेश्वर कुमार – 191 मैच – 199 विकेट
सुनील नारायण – 191 मैच- 193 विकेट
पीयूष चाहला – 192 मैच- 192 विकेट
आर अश्विन – 221 मैच- 187 विकेट

200 विकेट लेते ही सबसे अधिक विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे भुवी

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भुवी अगर एक विकेट लेने में कामयाब होते हैं, तो उनके आईपीएल में 200 विकेट पूरे हो जाएंगे. तेज गेंदबाज के रूप में भुवनेश्वर ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे. आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में स्पिनरों का ही कब्जा है. टॉप 5 विकेट टेकर गेंदबाजों में चार स्पिनर हैं.

ये भी पढ़ें: आईपीएल सुपर संडे: आज है डबल हेडर, आमने-सामने होंगी ये 4 टीमें

पॉइंट्स टेबल में उलटफेर, गुजरात को हराकर राजस्थान टॉप पर, जानें अपनी टीम की स्थिति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >