शतक के साथ विराट कोहली का रिकॉर्ड होम टेस्ट में 3000 रन भी पूरे किये

राजकोट. वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कप्तान विराट कोहली ने अपना शानदार शतक पूरा कर लिया है. विराट ने यह शतक 184 गेंदों में बनाया. बाद में वह 139 रन बना कर आउट हो गये. इस शतक के साथ विराट कोहली ने कई उपलब्धि हासिल की. यह उनकी सिर्फ 72वें […]

राजकोट. वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कप्तान विराट कोहली ने अपना शानदार शतक पूरा कर लिया है. विराट ने यह शतक 184 गेंदों में बनाया. बाद में वह 139 रन बना कर आउट हो गये. इस शतक के साथ विराट कोहली ने कई उपलब्धि हासिल की. यह उनकी सिर्फ 72वें मैच में 24वीं टेस्ट सेंचुरी है. इस मुकाम तक पहुंचनेवाले वह सबसेतेज भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं. यही नहीं, इसके साथ ही उन्होंने वीरेंद्र सहवाग (23 शतक) को भी पीछे छोड़ा.
दूसरे सबसे तेज 24 शतक
रिकॉर्ड पर नजर डालें तो विराट सबसे कम पारियों (123) में 24 शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. उन्होंने सचिन तेंडुलकर (125) और सुनील गावस्कर (128) को पीछे छोड़ा. ओवरऑल देखा जाये, तो वह सिर्फ महान डॉन ब्रैडमेन से पीछे हैं. उन्होंने सिर्फ 66 पारियों में 24 टेस्ट शतक लगाये थे. शतकीय पारी के दौरान कोहली ने एक और मुकाम हासिल किया. भारत के लिए भारतीय पिचों पर खेलते हुए उन्होंने 3 हजार रन पूरे कर लिये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >