मोदी ने भारत-नेपाल क्रिकेट रिश्तों की वकालत की, आईपीएल खेल रहे नेपाली लड़के की चर्चा की

काठमांडो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और नेपाल के लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देने में क्रिकेट को जरिया बनाने की बात कही और इंडियन प्रीमियर लीग की भूमिका पर जोर दिया. दो दिवसीय नेपाल यात्रा में मोदी ने भविष्य में दोनों देशों को जोड़ने में खेलों की भूमिका बढ़ाने की पैरवी […]

काठमांडो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और नेपाल के लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देने में क्रिकेट को जरिया बनाने की बात कही और इंडियन प्रीमियर लीग की भूमिका पर जोर दिया.

दो दिवसीय नेपाल यात्रा में मोदी ने भविष्य में दोनों देशों को जोड़ने में खेलों की भूमिका बढ़ाने की पैरवी की. उन्होंने कहा , आज हम क्रिकेट के जरिये जुड़े हैं क्योंकि एक नेपाली लड़का इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहा है. मोदी का इशारा दिल्ली डेयरडेविल्स के संदीप लामिछाने की तरफ था जो आईपीएल खेलने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर हैं.

सत्रह बरस के लेग स्पिनर लामिछाने 2016 अंडर 19 विश्व कप में कामयाब रहे थे जिसमें नेपाल आठवें स्थान पर रहा. उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 20 लाख रुपये की बेस प्राइज पर खरीदा.

मोदी ने यहां उनके सम्मान में आयोजित एक समारोह में कहा , क्रिकेट के जरिये लोगों के बीच आपसी संबंध मजबूत होंगे. उम्मीद है कि ऐसे और भी खेल हैं जिनके जरिये हम आपस में जुड़ सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >