...जब धौनी के सामने ही एक युवक ने साक्षी को कह दिया I Love you

भारतीय क्रिकेट टीम के ‘कूल कैप्टन’ रहे महेंद्र सिंह धौनी के साथ एक चौंकाने वाली घटना हुई है, जीहां उनके सामने ही एक व्यक्ति ने उनकी पत्नी को ‘आई लव यू’ कह दिया है. दरअसल हुआ यह है कि इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 11 में कल किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच […]

भारतीय क्रिकेट टीम के ‘कूल कैप्टन’ रहे महेंद्र सिंह धौनी के साथ एक चौंकाने वाली घटना हुई है, जीहां उनके सामने ही एक व्यक्ति ने उनकी पत्नी को ‘आई लव यू’ कह दिया है. दरअसल हुआ यह है कि इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 11 में कल किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया. मैच भले ही किंग्स इलेवन पंजाब ने जीता हो और क्रिस गेल मैच अॅाफ दि मैच रहे हों लेकिन चर्चा सिर्फ महेंद्र सिंह धौनी की हो रही है. एक तो धौनी ने शानदार 79 रन की पारी खेली, वहीं साक्षी का फैन एक बैनर लेकर आया था, जिसमें उसने लिखा था, माफ कीजिएगा धौनी भाई, लेकिन मैं साक्षी धौनी से प्यार करता हूं.

https://www.instagram.com/p/BhnqiFnFVMc/

इस बैनर को स्टेडियम में एक युवक ने पकड़ रखा था, जो काली शर्ट पहने हुए था. साक्षी धौनी अपने पति के हर मैच में उनके साथ होती हैं और स्टेडियम में उनको चीयर करती नजर आती हैं. इस घटना के बाद साक्षी को आई लव यू कहने वाले युवक का फोटो वायरल हो रहा है और साथ में साक्षी का भी फोटो वायरल हो रहा है. साक्षी धौनी अपने लुक के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. वे बिजनेस मैनेजमेंट की स्टूडेंट रहीं हैं और हमेशा ट्रेंडी लुक में रहती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >