शमी के अंकल ने हसीन जहां को बताया लालची, कहा, प्रोपर्टी अपने नाम करने की जल्दी में थी

नयी दिल्ली : पत्नी हसीन जहां के आरोपों से चौतरफा घिरे और जांच का सामना कर रहे भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के चाचा ने हसीन जहां के कई राज खोले हैं. शमी के चाचा खुर्शीद अहमद ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि उसे सिर्फ पैसे चाहिए. वह हर महीने […]


नयी दिल्ली :
पत्नी हसीन जहां के आरोपों से चौतरफा घिरे और जांच का सामना कर रहे भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के चाचा ने हसीन जहां के कई राज खोले हैं. शमी के चाचा खुर्शीद अहमद ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि उसे सिर्फ पैसे चाहिए. वह हर महीने लाखों की खरीदारी करती है. हमने उससे कहा कि हम उससे और उसके वकील से बात करना चाहते हैं, लेकिन उसे सिर्फ अपने नाम पर प्रोपर्टी करनी थी, वह बहुत जल्दी में थी. संभव है कि प्रोपर्टी अपने नाम पर करके वह शमी से अलग हो जाती है. ऐसा संभव है, उसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता.

गौरतलब है कि मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने पति पर घरेलू हिंसा और कई लड़कियों के साथ संबंध होने के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. हसीन जहां का आरोप है कि शमी उसे अपने बड़े भाई के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करते थे. इन आरोपों पर हसीन जहां की मेडिकल जांच भी हुई है. शमी की पत्नी ने उसपर मैच फिक्सिंग का आरोप भी लगाया है जिसकी जांच बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक टीम कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >