कोलकाता : क्रिकेटर मोहम्मद शमी और पत्नी हसीन जहां के बीच तल्खी बढ़ती ही जा रही है. गैर महिलाओं के साथ अवैध संबंध का गंभीर आरोप लगाने के बाद पत्नी हसीन जहां ने अब उन्हें इस मसले पर कोर्ट तक ले जाने की धमकी दी है.
उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, मैंने वो सब किया जो वह चाहते थे. उन्होंने मुझे प्रताड़ित किया और अपनी पत्नी की तरह कभी व्यवहार नहीं किया. वह बहुत बड़े फ्लर्ट हैं. मैं आखिरी सांस तक उन्हें तलाक नहीं लूंगी. मेरे पास सारे सबूत मौजूद हैं और उन्हें जल्द ही कोर्ट में घसीटूंगी. उन्होंने पति शमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, उनके पति साउथ अफ्रीका से दुबई आया, फिर वहां आलीशा नाम की पाकिस्तानी लड़की से मिले. दुबई में उसके साथ रूम शेयर किया. इसके बाद मेरे साथ यहां आकर मारपीट की.
दरअसल टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने आरोप लगाया है उनके पति शमी का दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंध रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर कई मैसेजे किये.
शमी की पत्नी हसीनज़हां ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर एक के बाद एक कई अहम पोस्ट शेयर कर शमी पर गैर-महिलाओं के साथ रिश्ते रखने के आरोप लगाये. शमी की पत्नी ने इस मामले से जुड़े हुए करीब ग्यारह पोस्ट शेयर और रीशेयर किये जिनमें उन्होंने शमी के गैर-महिलाओं के साथ वट्सऐप मैसेज़िस को सार्वजनिक कर दिया.
इसे भी पढ़ें…
क्रिकेटर मोहम्मद शमी और ‘मॉडल’ पत्नी के बीच रहे हैं ऐसे रिश्ते, अब लगा अवैध संबंध का आरोप, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
इन सभी मैसेज में महिलाओं की तस्वीरें और अश्लील बातें हैं, हालांकि इनमें से किसी भी पोस्ट में शमी के नाम की पहचान नहीं होती नजर आ रही है. उनकी पत्नी ने एक निजी चैनल से बात की और साफ किया कि ये फेसबुक अकाउंट उन्हीं का है और शमी फिलहाल धर्मशाला में है.
इसे भी पढ़ें…
