#U19CWC : BCCI ने की इनाम की घोषणा, द्रविड़ को 50 लाख व खिलाडि़यों को 30-30 लाख

मुंबई : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रिकॉर्ड चौथी बार अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिये नकद पुरस्कारों का एलान किया है. बीसीसीआई ने टीम यंग इंडिया के मुख्‍य कोच राहुल द्रविड़ को 50 लाख रूपये नगद इनाम की घोषणा की. बीसीसीआई ने भारतीय टीम के हर सदस्य को […]

मुंबई : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रिकॉर्ड चौथी बार अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिये नकद पुरस्कारों का एलान किया है. बीसीसीआई ने टीम यंग इंडिया के मुख्‍य कोच राहुल द्रविड़ को 50 लाख रूपये नगद इनाम की घोषणा की.

बीसीसीआई ने भारतीय टीम के हर सदस्य को 30-30 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ मेंबर्स को 20-20 लाख रुपये देने की घोषणा की. बीसीसीआई ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी.

ये भी पढ़ें… U-19 World Cup चैंपियन बना भारत, टीम को यहां दें बधाई

भारत ने न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुइ में शनिवार को अंडर-19 वर्ल्‍ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार अंडर 19 विश्व कप जीता.

ये भी पढ़ें… विश्‍व विजेता U-19 टीम इंडिया में झारखंड-बिहार के दो लाल का कमाल

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर रिकार्ड चौथी बार अंडर-19 विश्व कप जीता और ‘गुरू’ राहुल द्रविड़ को उनके कोचिंग कैरियर की सबसे बड़ी कामयाबी से नवाजा. भारतीय गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 216 रन पर आउट कर दिया. जवाब में भारत ने सिर्फ दो विकेट खोकर 38.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. दिल्ली के मनजोत कालरा ने 102 गेंद में नाबाद 101 रन बनाये जबकि कप्तान पृथ्वी शॉ और टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले शुभमान गिल जल्दी आउट हो गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >