सुनील गावस्कर ने टीम चयन पर उठाया सवाल, पूछा भुवी- धवन टीम में क्यों नहीं?

सेंचुरियन : भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट में भारतीय टीम के चयन पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के सिर पर हमेशा तलवार लटकी रहती है. भारतीय टीम में तीन बदलाव करते हुए के एल राहुल को शिखर धवन की जगह, ईशांत […]

सेंचुरियन : भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट में भारतीय टीम के चयन पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के सिर पर हमेशा तलवार लटकी रहती है.

भारतीय टीम में तीन बदलाव करते हुए के एल राहुल को शिखर धवन की जगह, ईशांत शर्मा को भुवनेश्वर कुमार की जगह और विकेटकीपर पार्थिव पटेल को ऋधिमान साहा की जगह शामिल किया है. गावस्कर ने कहा,‘मेरा मानना है कि शिखर धवन ‘बलि का बकरा’ बनाया गया है.

उसके सिर पर हमेशा तलवार लटकी रहती है. बस एक खराब पारी के बाद उसे टीम से बाहर कर दिया जाता है.’ उन्होंने कहा, ‘मेरी समझ से परे है कि ईशांत को भुवनेश्वर की जगह क्यो चुना गया. ईशांत टीम में शमी या बुमराह की जगह ले सकता था लेकिन भुवनेश्वर को बाहर रखना समझ से बाहर है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >