VIDEO: तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एक दिन बाद बन जायेंगे ''जोरू का गुलाम''

नयी दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ दमदार प्रर्दशन करने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एक दिन बाद एक नयी पारी की शुरूआत करने जा रहे हैं. मैच के बाद भुवी टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन के साथ अपनी शादी को लेकर बात-चीत करते नजर आये. इस बातचीत को धवन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया […]

नयी दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ दमदार प्रर्दशन करने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एक दिन बाद एक नयी पारी की शुरूआत करने जा रहे हैं. मैच के बाद भुवी टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन के साथ अपनी शादी को लेकर बात-चीत करते नजर आये. इस बातचीत को धवन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

वीडियो में धवन ने भुवी से पूछा, कि लो जी हमारा एक और शेर जोरू का गुलाम बन जाएगा. मोतीचूर का लड्डू जो खाये वो भी पछताए जो ना खाये वो भी पछताए, कैसा लग रहा है और क्या तैयारी है.

इस पर भुवी कहते हुए नजर आ रहे हैं, कि शादी कल नहीं 23 नवंबर को हैं. तैयारी वैसे कुछ नहीं है जो किया है घर वालों ने किया हैं, अभी मैच खेलकर आए हैं थके हैं तो पता नहीं वहां जाकर क्या फीलिंग आएगी. भुवी ने इशारों में हीं धवन से कहा आप लोगों से ही सुनी है कि शादी की फीलिंग होती होती है.

गौर हो कि इससे पहले भुवी ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में 4 नवंबर को ग्रेटर नोएडा में नुपुर नागर के साथ सगाई की थी. नुपुर पेशे से इंजिनियर हैं.

https://www.instagram.com/p/BbuBnXzhpfb/

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >