VIDEO : ''गब्बर'' का तूफानी अंदाज, जड़ा ऐसा शॉट सीधे लगा कैमरे पर और फिर...

नयी दिल्ली : भारत और श्रीलंका के बीच कल से पहला टेस्‍ट मैच खेला जाना है. मुकाबले से पहले दोनों टीमों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया. चोटिल मुरली विजय की जगह टीम में शामिल शिखर धवन ने अभ्यास के दौरान अपना तूफानी अंदाज पेश किया. चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे अधिक रन बनाने वाले शिखर […]

नयी दिल्ली : भारत और श्रीलंका के बीच कल से पहला टेस्‍ट मैच खेला जाना है. मुकाबले से पहले दोनों टीमों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया. चोटिल मुरली विजय की जगह टीम में शामिल शिखर धवन ने अभ्यास के दौरान अपना तूफानी अंदाज पेश किया.

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे अधिक रन बनाने वाले शिखर धवन ने अभ्‍यास मैच के दौरान भी अपना तेवर नरम नहीं पड़ने दिया. उन्‍होंने एक ऐसा ताकतवर शॅट खेला कि गेंद सीधे एक कैमरे में जा लगी. कैमरे का क्‍या हुआ ये तो साफ नहीं हो पाया लेकिन धवन ने साफ कर दिया कि श्रीलंका के खिलाफ उनके बल्‍ले से यूं ही शॉट लगाते रहेंगे. गौरतलब हो कि भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्‍ट, पांच वनडे और एक टी-20 मुकाबला खेला जाएगा.

टीम इंडिया को लगा झटका, वायरल बुखार के कारण केएल राहुल पहले टेस्ट से बाहर

देश-दुनिया में पहचान बना रही हैं झारखंड की ‘छोरियां’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >