श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, भारत के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे कप्तान चांदीमल

कोलंबो : श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल भारत के खिलाफ अगले हफ्ते शुरू होने वाले पहले क्रिकेट टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि उन्हें निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी जगह रंगना हेराथ को टीम की कप्तानी सौंपी गई है. श्रीलंका के मुख्य चयनकर्ता सनथ जयसूर्या ने कहा कि चांदीमल […]

कोलंबो : श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल भारत के खिलाफ अगले हफ्ते शुरू होने वाले पहले क्रिकेट टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि उन्हें निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी जगह रंगना हेराथ को टीम की कप्तानी सौंपी गई है.

श्रीलंका के मुख्य चयनकर्ता सनथ जयसूर्या ने कहा कि चांदीमल के स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी और उसी के अनुसार दूसरे टेस्ट में उनकी उपलब्धता को लेकर फैसला किया जाएगा. जयसूर्या ने कहा, ”उसे निमोनिया हुआ है और बुधवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में वह नहीं खेल पाएगा.”

बेरोजगारी की मार झेल रहे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, भारत में तलाश रहे नौकरी

जिंबाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में 2-3 की हार के बाद एंजेलो मैथ्यूज ने कप्तानी छोड़ दी थी जिसके बाद चांदीमल को कप्तानी सौंपी गई. भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 26 जुलाई से गाले में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट, पांच वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा.

एक अक्तूबर से बदल जायेगा धौनी के बल्ले का स्वरूप

हरमनप्रीत अगर पापा की सुनतीं तो आज उनके हाथ में बल्ला नहीं, बल्कि हॉकी होता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >