हार के बावजूद हम आक्रामक क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे : मोर्गन

कार्डिफ : इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि पाकिस्तान के हाथों चैम्पियंस ट्रॉफी में मिली हार के बावजूद उनकी टीम आक्रामक क्रिकेट खेलना जारी रखेगी. पाकिस्तान ने कल इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई. अब इंग्लैंड को पहला आइसीसी वनडे खिताब जीतने के […]

कार्डिफ : इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि पाकिस्तान के हाथों चैम्पियंस ट्रॉफी में मिली हार के बावजूद उनकी टीम आक्रामक क्रिकेट खेलना जारी रखेगी. पाकिस्तान ने कल इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई. अब इंग्लैंड को पहला आइसीसी वनडे खिताब जीतने के लिए विश्व कप 2019 तक इंतजार करना होगा.

मोर्गन ने कहा , हमने ग्रुप चरण में बहुत अच्छी क्रिकेट खेली और इसी वजह से ग्रुप में शीर्ष पर रहे. हमने आक्रामक क्रिकेट खेली और आगे भी खेलते रहेंगे. उन्होंने कहा , हमने अपने खेल में काफी सुधार किया है और अगले दो साल में हम और बेहतर टीम बनेंगे जब विश्व कप होने वाला है. नाकआउट क्रिकेट में हालात के अनुकूल ढलना काफी जरूरी होता है.

मोर्गन ने पाकिस्तान को जीत का श्रेय देते हुए कहा ,उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की और हालात के अनुसार बखूबी ढल गये. पाकिस्तान के लिए हालात उनके घरेलू हालात जैसे थे लिहाजा ऐसे में उनकी चुनौती काफी कठिन थी. इंग्लैंड के कोच टेवर बेलिस ने कहा , पूरा श्रेय पाकिस्तान को जाता है जिसने बहुत अच्छी क्रिकेट खेली. हमें 250 या 260 रन बनाने चाहिए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >