Commonwealth Games: 125 एथलीट्स के साथ उतरेगा भारत, नीरज-मीराबाई समेत इन स्टार्स पर रहेगी नजर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत 125 खिलाड़ियों के मजबूत दल के साथ उतर रहा है. इस बार एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो और वेटलिफ्टिंग जैसे खेलों में पदक की बड़ी उम्मीदें हैं. नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन जैसे अनुभवी खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत 125 सदस्यीय एथलीट दल के साथ चुनौती पेश करेगा. स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक होने वाले इस खेल में भारत के 77 पुरुष और 48 महिला एथलीट हिस्सा लेंगे. भारतीय दल में पैरा-एथलीट्स को भी शामिल किया गया है और खिलाड़ी कुल 13 खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे.

भारतीय दल में सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व एथलेटिक्स का है, जहां 32 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे. इसके अलावा मुक्केबाजी और जूडो में 14-14 खिलाड़ी जबकि वेटलिफ्टिंग में 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. भारतीय टीम में कई अनुभवी और पदक विजेता खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा, ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन प्रमुख हैं.

भारत का खेलवार दल

खेलखिलाड़ियों की संख्या
एथलेटिक्स32
मुक्केबाजी14
जूडो14
वेटलिफ्टिंग12
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स8
पैरा एथलेटिक्स12
पैरा पावरलिफ्टिंग7
तैराकी5
ट्रैक साइकिलिंग6
लॉन बॉल6
पैरा स्विमिंग5
3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल4
पैरा ट्रैक साइकिलिंग1

एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा उम्मीदें

एथलेटिक्स में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा से होगी. उनके अलावा मुरली श्रीशंकर (लंबी कूद), तेजस्विन शंकर (ऊंची कूद/डेकाथलॉन), तजिंदरपाल सिंह तूर (शॉट पुट) और पारुल चौधरी जैसे खिलाड़ी भी पदक के दावेदार माने जा रहे हैं. हाल ही में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाली पूजा सिंह भी महिलाओं की ऊंची कूद में भारत की उम्मीद होंगी.

बॉक्सिंग और जूडो में मजबूत चुनौती

मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन, जैस्मिन लेम्बोरिया, सचिन सिवाच और नरेंद्र बेरवाल जैसे खिलाड़ी भारत की चुनौती का नेतृत्व करेंगे. वहीं जूडो में तुलिका मान, अवतार सिंह और हर्ष टोकस जैसे खिलाड़ियों पर नजर रहेगी.

मीराबाई चानू फिर बन सकती हैं गोल्डन गर्ल

वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू एक बार फिर भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद हैं. उनके साथ बिंद्यारानी देवी, हरजिंदर कौर और ज्ञानेश्वरी यादव भी मजबूत दावेदार हैं.

पैरा खेलों में भी बड़ी उम्मीद

भारत ने पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा स्विमिंग, पैरा ट्रैक साइकिलिंग और 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल में भी मजबूत टीम उतारी है. सुधीर, देवेंद्र कुमार और सुयश जाधव जैसे खिलाड़ी पदक की दौड़ में रहेंगे.

इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें

खिलाड़ीखेल
नीरज चोपड़ाजैवलिन थ्रो
मीराबाई चानूवेटलिफ्टिंग
लवलीना बोर्गोहेनमुक्केबाजी
मुरली श्रीशंकरलंबी कूद
तेजस्विन शंकरऊंची कूद/डेकाथलॉन
पारुल चौधरीलंबी दूरी दौड़
तजिंदरपाल सिंह तूरशॉट पुट
श्रीहरि नटराजतैराकी
सुधीरपैरा पावरलिफ्टिंग
देवेंद्र कुमारपैरा एथलेटिक्स

ग्लासगो में होने वाले इस आयोजन में भारतीय दल से एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है. नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कई युवा चेहरे भी भारत के लिए पदक जीतने की कोशिश करेंगे.

ये भी पढ़ें: 23 जुलाई से शुरू होगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का रोमांच, जानिए कब एक्शन में दिखेंगे भारतीय एथलीट


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >