BAN vs PAK: शांतो का शतक, बांग्लादेश की पहली पारी 413 पर सिमटी; मोहम्मद अब्बास ने चटकाए 5 विकेट

टी20 लीग के दौरान अब टेस्ट क्रिकेट की वापसी हो गई है. बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में बांग्लादेश ने 413 रन बनाए.

BAN vs PAK: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने पहली पारी में 413 रन बनाए. यह मुकाबला बांग्लादेश के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है.

बांग्लादेश ने पहले टेस्ट के पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया. बांग्लादेश ने 4 विकेट के नुकसान पर 301 रन बनाए. दूसरे दिन बांग्लादेश मजबूत स्थिति में मैदान पर उतरी. लेकिन दूसरे दिन के पहले सेशन में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. जिसके कारण बांग्लादेश की टीम 413 रन ही बना सकी.

मुशफिकुर रहीम का अर्धशतक

बांग्लादेश की पारी में दूसरे दिन का आकर्षण अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम का अर्धशतक रहा. रहीम ने 179 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 71 रन की पारी खेली. वह आठवें विकेट के रूप में आउट हुए. उनके आउट होने बाद टीम जल्द ही ऑलआउट हो गया.

पहले दिन कप्तान नजमूल हसन शांतो ने जड़ा था शतक

पहले दिन मोमिनुल हक ने 200 गेंदों पर 91 रन की पारी खेली थी. जबकि कप्तान नजमूल हसन शांतो ने शतकीय पारी खेली थी. वह पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले बांग्लादेश के पहले कप्तान भी बने. शांतो ने 130 गेंदों पर 2 छक्कों और 12 चौकों की मदद से 101 रनों की पारी खेली. वहीं विकेटकीपर लिटन दास ने 33 रनों की पारी खेली.

पाकिस्तान के गेंदबाजों ने की वापसी

पहले दिन पाकिस्तान के गेंदबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सके. हालांकि, दूसरे दिन पाकिस्तान की गेंदबाजी में पैनापन देखने को मिला. मोहम्मद अब्बास ने 5 विकेट चटकाए. उसके अलावा शाहीन अफरीदी ने 3, नोमान अली ने 1 और हसन अली ने 1 विकेट चटकाए।

पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत

413 रन के जवाब में पाकिस्तान ने मजबूत और तेज शुरुआत की है. पारी के शुरुआती 10 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 50 रन बना लिए हैं. अजान अवैस 23 गेंदों पर 18 रन बनाकर और इमाम-उल-हक 41 गेंदों पर 28 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा की महिला फैन लेना चाहती थी सेल्फी, लेकिन फोन हुआ बंद; हिटमैन ने ऐसे रखा उसका दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >