Babar Azam Batting Video: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 9 सितंबर से खेला जाएगा. पाकिस्तान पहले ही सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले गंवा चुका है. ऐसे में उसकी नजर अब आखिरी टेस्ट जीतकर क्लीन स्वीप से बचने पर होगी. इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं.
अपने ही तेज गेंदबाज के सामने बेबस दिखे बाबर
वायरल वीडियो में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उबैद शाह नेट्स में बाबर आजम को गेंदबाजी करते दिखाई दे रहे हैं. तेज रफ्तार गेंदों के सामने बाबर जूझते नजर आए. वीडियो में गेंद इतना तेज निकल रहा है कि बाबर आजम को कुछ पता ही नहीं चल रहा है. कुछ गेंद को बाबर के शरीर पर भी लगी.
ये भी पढ़ें: 'ट्रॉफी नहीं चाहिए, बस भारत को हराओ', पाकिस्तानी फैन की वहाब रियाज से खास अपील; VIDEO वायरल
बाबर की इस प्रैक्टिस का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर्स बाबर की बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ तेज गेंदबाज उबैद शाह की रफ्तार की तारीफ कर रहे हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में होगी परीक्षा
पाकिस्तान पहले ही तीन मैचों की सीरीज में 0-2 से पीछे है. ऐसे में तीसरे टेस्ट में टीम पर दबाव साफ रहेगा. इंग्लैंड की परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाजों के सामने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज बड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं. लगातार दो टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान की टीम पूरी तरह से बदल गई. तीसरे टेस्ट के लिए 7 नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया. वहीं टीम को कोच को भी हटा दिया गया.
ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट
