जोस मोरिन्हो की रियल मेड्रिड में वापसी, 3 साल के लिए बने मैनेजर

Real Madrid: दिग्गज क्लब रियल मेड्रिड ने जोस मोरिन्हो को अपना नया हेड कोच बनाया है. माना जा रहा है कि यह फैसला क्लब के हालिया प्रदर्शन को ध्यान में रखकर लिया गया है.

Real Madrid: फुटबॉल जगत में एक बार फिर सनसनी फैल गई है. स्पेनिश जाइंट्स रियल मैड्रिड ने आधिकारिक तौर पर दिग्गज पुर्तगाली रणनीतिकार जोस मोरिन्हो को अपना नया हेड कोच बनाया गया है. क्लब के प्रेसिडेंट फ्लोरेंटिनो पेरेज की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया. मोरिन्हो ने क्लब के साथ 3 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, जो 30 जून 2029 तक चलेगा.

13 साल बाद सैनिटयागो बर्नब्यू में वापसी

63 वर्षीय जोस मोरिन्हो इससे पहले 2010 से 2013 के बीच रियल मैड्रिड के मैनेजर रह चुके हैं. अपने उस कार्यकाल में उन्होंने बार्सिलोना के दबदबे को तोड़ते हुए क्लब को रिकॉर्ड अंकों के साथ ला-लीगा का खिताब जिताया था. अब पूरे 13 साल बाद उनकी बर्नब्यू में वापसी हो रही है. रियल मैड्रिड ने पुर्तगाली क्लब बेनफिका से उन्हें रिलीज कराने के लिए लगभग 15 मिलियन यूरो (करीब 1.4 अरब रुपये) की बड़ी रकम चुकाई है.

क्यों पड़ी मोरिन्हो की जरूरत?

रियल मैड्रिड के लिए पिछले दो सीजन बेहद निराशाजनक रहे हैं, जहां क्लब एक भी बड़ा खिताब नहीं जीत सका. टीम में किलियन एम्बापे, विनीसियस जूनियर और जूड बेलिंगहैम जैसे दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स होने के बावजूद पूर्व कोच अल्वारेज अर्बेलोआ टीम को संभाल नहीं पा रहे थे. ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के आपसी टकराव और अनुशासन की कमी की खबरें लगातार आ रही थीं. ऐसे में जीत की मानसिकता वापस लाने के लिए मोरिन्हो जैसे सख्त और कड़क मिजाज के कोच की जरूरत महसूस हुई.

कब संभालेंगे अपना कार्यभार?

रियल मैड्रिड द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, जोस मोरिन्हो 13 जुलाई से टीम के साथ जुड़ेंगे, जिस दिन से क्लब का प्री-सीजन कैंप शुरू हो रहा है. फैंस को उम्मीद है कि मोरिन्हो की यह ‘सेकंड इनिंग्स’ रियल मैड्रिड को एक बार फिर यूरोप के शीर्ष पर पहुंचाएगी.

क्लब का आधिकारिक बयान:“रियल मैड्रिड C.F. के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज जोस मोरिन्हो को अगले तीन सीजन के लिए फर्स्ट टीम का हेड कोच नियुक्त करने पर सहमति जताई है. वह 13 जुलाई से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे.”

ये भी पढ़े : मैक्सिको का विजयी आगाज़, पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को दी शिकस्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Swayam Rishi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >