बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम घोषित, कप्तान पैट कमिंस समेत 3 खिलाड़ियों की वापसी

बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 13 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन जैसे प्रमुख खिलाड़ियों की वापसी हुई है. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया की टॉप पोजिशन के लिए भी अहम है.

बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 13 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है. बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया अपनी पूरी स्ट्रेंथ के साथ उतरेगी. कप्तान पैट कमिंस की भी वापसी हो गई है. कमिंस इस साल अपना पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेंगे. इस सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के डॉर्विन में 13-17 अगस्त और दूसरा मैच मैके में 22-26 अगस्त के बीच खेला जाएगा.

पैट कमिंस ने पिछला टेस्ट मुकाबला दिसंबर में खेला था. उसके बाद से वो चोट के कारण बाहर चल रहे थे. बांग्लादेश के खिलाफ 13 अगस्त से शुरू हो रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पैट कमिंस के साथ मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड भी टीम का हिस्सा हैं. बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों की तिकड़ी का सामना करना होगा.

नाथन लियोन की भी हुई वापसी

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन की भी वापसी हुई है. एशेज सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण लियोन पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे. वहीं इस सीरीज के लिए स्कॉट बोलैंड और ब्यू वेबस्टर को भी शामिल किया गया है.

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप पर है ऑस्ट्रेलिया

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप पर है. वहीं बांग्लादेश की टीम स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर है. अगर बांग्लादेश की टीम दोनों मुकाबला हारती है तो इससे भारत को फायदा हो सकता है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टॉप पोजिशन भी दांव पर लगी हुई है.

सेलेक्शन कमिटी के चेयरमैन ने क्या कहा?

सेलेक्शन कमिटी के चेयरमैन जॉर्ज बेली ने कहा कि नेशनल सिलेक्शन पैनल पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन की वापसी का इंतजार बेसब्री से कर रहा है. तीनों ने अपनी फिटनेस पर पिछले कुछ महीनों में अकेले और स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसिन टीमों के साथ मिलकर बहुत मेहनत की है.

जॉर्ज बेली ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ 13 खिलाड़ियों के स्क्वाड का ऐलान किया गया है. अगर सीरीज से पहले किसी बदलाव की जरूरत पड़ी तो हमारे पर तैयार खिलाड़ी भी मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि अगले 12 महीनों का शेड्यूल देखते हुए कई खिलाड़ियों को सभी फॉर्मेट या अलग-अलग फॉर्मेट और मौके मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: न जियोहॉटस्टार, न सोनी लिव...भारत-जिम्बाब्वे सीरीज देखने के लिए फैंस को जेब करनी होगी ढीली


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >