भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-A महिला टीम का ऐलान, डार्सी ब्राउन और टायला व्लामिंक की टीम में वापसी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम का ऐलान कर दिया है. यह टीम तीन टी20, तीन वनडे और एक चार दिवसीय मुकाबला खेलेगी. डार्सी ब्राउन और टायला व्लामिंक की वापसी इस दौरे की खास बात है.

Australia A Women's Team : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सितंबर में होने वाले भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-A महिला टीम का ऐलान कर दिया है. 15 सदस्यीय टीम तीन सप्ताह के दौरे पर भारत में तीन टी20, तीन वनडे और एक चार दिवसीय मुकाबला खेलेगी. इस दौरे की सबसे बड़ी खासियत तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन और टायला व्लामिंक की वापसी है, जो लंबे समय बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में नजर आएंगी.

तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान

ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरे के लिए तीनों प्रारूपों में अलग-अलग कप्तानों पर भरोसा जताया है. निकोल फाल्टम टी20 टीम की कप्तानी करेंगी, ताहलिया विल्सन वनडे टीम का नेतृत्व संभालेंगी, जबकि चार दिवसीय मुकाबले में रेचल ट्रेनमैन कप्तान होंगी. टायला व्लामिंक 2024 टी20 विश्व कप के दौरान कंधे की गंभीर चोट के कारण लंबे समय तक मैदान से दूर रहीं. वहीं, डार्सी ब्राउन को पिछले टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं मिली थी. अब दोनों अनुभवी गेंदबाज युवा खिलाड़ियों के साथ भारतीय परिस्थितियों में अपनी लय हासिल करने की कोशिश करेंगी.

युवा खिलाड़ियों के लिए बढ़िया मौका

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय चयनकर्ता शॉन फ्लेगलर ने कहा कि भारत जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खेलने से युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए बेहतर तैयारी का मौका मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि ब्राउन और व्लामिंक जैसी अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम के उभरते खिलाड़ियों के लिए सीखने का बेहतरीन अवसर होगी. ऑस्ट्रेलिया-A टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी गैवन ट्वाइनिंग को सौंपी गई है. उनके साथ मिक डेलाने और कैमरून बॉयस सहायक कोच की भूमिका निभाएंगे.

Also Read: रिटायरमेंट के बाद रहाणे को मिलेगी 70 हजार की मासिक पेंशन, जानिए क्या है BCCI की पूर्व क्रिकेटरों के लिए योजना

12 सितंबर को पहला मुकाबला

दौरे की शुरुआत 12 सितंबर से न्यू चंडीगढ़ में पहले टी20 मुकाबले के साथ होगी. इसके बाद मोहाली में तीन वनडे खेले जाएंगे, जबकि 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक धर्मशाला में चार दिवसीय मुकाबले के साथ दौरे का समापन होगा. भारतीय परिस्थितियों में यह दौरा दोनों देशों की युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का अहम मंच माना जा रहा है.

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम: डार्सी ब्राउन, मेटलन ब्राउन, निकोल फाल्टम, टेस फ्लिंटॉफ, सियाना जिंजर, चार्ली नॉट, अनिका लिरॉयड, केटी मैक, फ्रेंकी निक्लिन, लिली मिल्स, हेले सिल्वर-होल्म्स, रेचल ट्रेनामन, कोर्टनी वेब, तहलिया विल्सन और टायला व्लामिंक.

Also Read: MS धोनी नहीं...मोईन अली ने इस भारतीय क्रिकेटर को बताया सबसे स्मार्ट क्रिकेटिंग माइंड


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >