फ्री में मिलेगा एशिया कप 2025 का टिकट, शीर्ष संस्था ने की घोषणा, जानें कब, कैसे और कहां से ले पाएंगे एंट्री पास

Asia Cup 2025 Hockey India announces free tickets: हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि पुरुष एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 के सभी मैचों में दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क होगा. टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर हॉकी स्टेडियम में होगा. फैंस www.ticketgenie.in या हॉकी इंडिया ऐप पर रजिस्टर कर फ्री वर्चुअल टिकट प्राप्त कर सकेंगे.

Asia Cup 2025 Hockey India announces free tickets: हॉकी एशिया कप के शुभारंभ में अब कुछ दिन ही शेष हैं. यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक नए बने राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा. हॉकी इंडिया के मुताबिक, यह आयोजन बिहार के दिल में हॉकी का भव्य उत्सव साबित होगा. हॉकी प्रेमियों के लिए खेल की सबसे बड़ी संस्था ने और भी बड़ी खुशखबरी दी है. हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि पुरुष एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 के सभी मैचों में प्रवेश निःशुल्क होगा. फैंस अपनी फ्री टिकट www.ticketgenie.in या हॉकी इंडिया ऐप पर रजिस्टर करके प्राप्त कर सकते हैं. प्रक्रिया पूरी होने पर उन्हें वर्चुअल टिकट मिलेगा. यह प्रणाली फैंस को बिना किसी झंझट और फिजिकल टिकट रिडेम्पशन के आसानी से स्टेडियम तक पहुंचाने के लिए बनाई गई है.

घोषणा पर बोलते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा, “राजगीर में हीरो पुरुष एशिया कप की मेजबानी भारतीय हॉकी के लिए ऐतिहासिक पल है और हम चाहते हैं कि हर फैन इस सफर का हिस्सा बने. प्रवेश निःशुल्क रखने का मकसद खेल को और अधिक सुलभ बनाना और परिवारों, छात्रों व युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय हॉकी देखने के लिए प्रोत्साहित करना है. यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि खेल का उत्सव है और बिहार सहित पूरे देश के लोग इसके केंद्र में होने चाहिए.”

भारत का एशिया कप 2025 का शेड्यूल

पुरुष एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 में एशिया की आठ शीर्ष टीमें हिस्सा ले रही हैं. इनमें भारत, जापान, चीन, कजाकिस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे शामिल हैं. यह टूर्नामेंट 2026 एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप के क्वालिफायर के रूप में भी काम करेगा, जिससे हर मैच का महत्व और बढ़ जाएगा.

मेजबान भारत को पूल-ए में जापान, चीन और कजाकिस्तान के साथ रखा गया है. टीम इंडिया अपना अभियान 29 अगस्त को चीन के खिलाफ शुरू करेगी, फिर 31 अगस्त को जापान से भिड़ेगी और अपना आखिरी पूल मैच 1 सितंबर को कजाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी.

हॉकी इंडिया महासचिव भोला नाथ सिंह ने जताई खुशी

फैंस अब टिकटजिनी के वेब पोर्टल और ऐप से मुफ्त टिकट प्राप्त कर सकते हैं और बिना किसी खर्च के विश्वस्तरीय हॉकी का रोमांचक आनंद उठा सकते हैं. हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने भी यही भावना दोहराते हुए कहा, “हमें खुशी है कि हम पुरुष एशिया कप के सभी मैचों में फ्री एंट्री दे रहे हैं. राजगीर ने हॉकी के प्रति शानदार उत्साह दिखाया है और हमें भरोसा है कि प्रशंसक बड़ी संख्या में अपने टीमों का समर्थन करने आएंगे. यह पहल देश के हर कोने में हॉकी संस्कृति विकसित करने और पूरे टूर्नामेंट में स्टेडियम का माहौल रोमांचक बनाए रखने की दिशा में हमारा कदम है.”

ये भी पढ़ें:-

पहली बार देखा तभी समझ गया- बड़ा नाम बनेगा, विराट या गिल नहीं सचिन तेंदुलकर ने इस खिलाड़ी को बताया क्रिकेट का दिग्गज

प्यार मिलता…, अवनीत कौर ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली के फोटो लाइक वाले किस्से पर कही ये बात

सचिन तेंदुलकर चाहते हैं क्रिकेट के इस नियम में बदलाव, कहा- खिलाड़ी खुश नहीं होते जब…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >