Ashwin Pujara Lucky Charm: पुजारा को अपना ‘लकी चार्म’ मानते थे अश्विन, विकेट के लिए करते थे ये टोटका

Ashwin Pujara Lucky Charm: चेतेश्वर पुजारा ने आर अश्विन के 'लकी चार्म' होने का राज खोला. जानें कैसे अश्विन विकेट के लिए पुजारा की तलाश करते थे. यह किस्सा सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

Ashwin Pujara Lucky Charm: रविचंद्रन अश्विन और चेतेश्वर पुजारा लंबे समय तक टीम इंडिया के टेस्ट क्रिकेट के अहम खिलाड़ी रहे. अब पुजारा ने अश्विन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताया है, जिसे सुनकर क्रिकेट फैंस भी हैरान रह गए. पुजारा के मुताबिक, अश्विन उन्हें अपना ‘लकी चार्म’ मानते थे.

विकेट लेने के लिए पुजारा से करवाते थे ये काम

चेतेश्वर पुजारा ने बताया कि

जब रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी करने आते थे, तो वह अपनी कैप पुजारा को देते थे. इसके बाद पुजारा उस कैप को अंपायर को सौंपते थे. अश्विन को लगता था कि ऐसा करने से उनके विकेट लेने की संभावना बढ़ जाती है.

विकेट नहीं मिलता तो मैदान में खोजते थे पुजारा

पुजारा ने बताया कि

अगर अश्विन को विकेट नहीं मिल रहा होता था, तो वह मैदान में उन्हें तलाशने लगते थे. उनका मानना था कि पुजारा ने अगर उनकी कैप अंपायर को नहीं दी, तो शायद इसी वजह से विकेट नहीं मिल रहा है.

वायरल हुआ पुजारा का वीडियो, अश्विन ने दिया रिएक्शन

भारत-श्रीलंका टेस्ट के दौरान सोनी स्पोर्ट्स पर पुजारा ने यह मजेदार खुलासा किया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अश्विन ने इसे अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया. उन्होंने पोस्ट पर दो इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी.


अश्विन और पुजारा (एक्स)

अश्विन का कैसा रहा इंटरनेशनल करियर

रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल 765 विकेट लिए. टेस्ट क्रिकेट में वह टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल रहे. गेंद के साथ उन्होंने बल्ले से भी कई अहम पारियां खेलीं. पुजारा और अश्विन दोनों ने भारतीय टेस्ट टीम के लिए लंबे समय तक अहम भूमिका निभाई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >