Arshdeep Singh girlfriend: भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर को सोशल मीडिया पर रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है. अर्शदीप ने इंस्टाग्राम पर समरीन के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसके बाद दोनों के रिश्ते की चर्चा तेज हो गई है.
अर्शदीप ने पूछा- ‘So Baby What Happening?’
वीडियो में अर्शदीप सिंह समरीन कौर से मजेदार अंदाज में कहते नजर आ रहे हैं, “So Baby What Happening”. इस पर समरीन जवाब देती हैं, “यार ये सब नहीं चलेगा…”. दोनों की यह बातचीत सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है.
इसे भी पढ़े- Rohit Sharma ODI retirement: रोहित शर्मा का ODI वर्ल्ड कप 2027 खेलना तय नहीं, चयनकर्ताओं के फैसले से बढ़ी टेंशन
कैप्शन से किया रिश्ता कन्फर्म
अर्शदीप ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “We’re taken. But singles, try your moves on Tinder India.” इस कैप्शन के जरिए उन्होंने साफ तौर पर बता दिया कि वह और समरीन कौर रिलेशनशिप में हैं.
कौन हैं समरीन कौर?
समरीन कौर एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं. अर्शदीप सिंह के साथ वीडियो सामने आने के बाद वह भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं. फैंस अब इस कपल की पोस्ट पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं.
इसे भी पढ़े- Rohit Sharma BCCI Update: रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे? BCCI ने साफ किया अपना रूख
अर्शदीप-समरीन की जोड़ी पर फैंस की नजर
अर्शदीप सिंह की इस पोस्ट के बाद फैंस दोनों की जोड़ी को लेकर कमेंट कर रहे हैं. क्रिकेटर ने पहली बार समरीन कौर को अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर सार्वजनिक रूप से पेश किया है. ऐसे में अर्शदीप सिंह और समरीन कौर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
