FIFA World Cup: 7 मिनट में पलटा मैच, इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंची अर्जेंटीना

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. मैच के अंतिम क्षणों में दो गोल कर अर्जेंटीना ने बाजी पलटी.

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली. एक समय इंग्लैंड 1-0 से आगे था और फाइनल का टिकट उसके हाथ में नजर आ रहा था, लेकिन मैच के आखिरी सात मिनट में अर्जेंटीना ने दो गोल दागकर मुकाबले का रुख ही बदल दिया. लियोनेल मेसी ने दोनों गोल में अहम भूमिका निभाई और अपनी टीम को एक बार फिर विश्व कप फाइनल के दरवाजे तक पहुंचा दिया.

पहले हाफ में नहीं हुआ एक भी गोल

मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. तीसरे मिनट में एंजो फर्नांडेज के फाउल के बाद खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. हालांकि रेफरी ने स्थिति को संभाल लिया. पहले हाफ में दोनों टीमों ने कुछ मौके बनाए, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर सकी. इंग्लैंड ने मेसी को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और 45 मिनट तक मुकाबला 0-0 की बराबरी पर रहा.

गॉर्डन ने इंग्लैंड को दिलाई बढ़त

दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने आक्रामक खेल दिखाया और 55वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली. मोर्गन रोजर्स के शानदार पास पर एंथनी गॉर्डन ने बेहतरीन फिनिश करते हुए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया. इस गोल के साथ इंग्लैंड 1-0 से आगे हो गया और अर्जेंटीना पर दबाव बढ़ गया.

85वें मिनट में फर्नांडेज ने कराई वापसी

एक गोल से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना ने लगातार हमले किए. आखिरकार 85वें मिनट में लियोनेल मेसी के पास पर एंजो फर्नांडेज ने बॉक्स के बाहर से शानदार शॉट लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया. इंग्लैंड के गोलकीपर के पास इस शॉट का कोई जवाब नहीं था और अर्जेंटीना मुकाबले में वापस लौट आया.

इंजरी टाइम में मार्टिनेज का निर्णायक वार

जब मुकाबला अतिरिक्त समय की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी अर्जेंटीना ने इंजरी टाइम में मैच पलट दिया. 90+2वें मिनट में मेसी ने एक और शानदार पास दिया, जिस पर लाउतारो मार्टिनेज ने गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी. मार्टिनेज ने मौका मिलते ही गेंद को गोल में पहुंचाने में कोई गलती नहीं की और इंग्लैंड के फाइनल में पहुंचने के सपने तोड़ दिए.

विश्व कप फाइनल में सातवीं बार पहुंची अर्जेंटीना

अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप के इतिहास में सातवीं बार फाइनल में जगह बनाई है. टीम ने पहली बार 1930 में उद्घाटन विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया था, जहां उसे मेजबान उरुग्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद 1978 में घरेलू सरजमीं पर नीदरलैंड को हराकर अर्जेंटीना पहली बार विश्व चैंपियन बनी. 1986 में डिएगो माराडोना की कप्तानी में टीम ने पश्चिम जर्मनी को हराकर दूसरा विश्व कप खिताब जीता, लेकिन 1990 के फाइनल में उसे उसी जर्मन टीम के हाथों हार झेलनी पड़ी.

24 साल बाद लियोनेल मेसी की अगुआई में अर्जेंटीना 2014 विश्व कप के फाइनल में पहुंची, जहां जर्मनी ने उसे मात दी. 2022 में कतर विश्व कप के रोमांचक फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अर्जेंटीना ने तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की. अब 2026 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर टीम लगातार दूसरी बार और कुल सातवीं बार फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसकी नजर चौथे विश्व कप खिताब पर होगी.

अब स्पेन से होगी खिताबी टक्कर

इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पूर्व चैंपियन अर्जेंटीना की टीम एक बार फिर विश्व कप फाइनल में पहुंच गई है. अब खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराया था. ऐसे में फुटबॉल प्रेमियों को विश्व कप 2026 के फाइनल में दो दिग्गज टीमों के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup: स्पेन से हार के बाद फ्रांस में छाई मायूसी, मीडिया ने टीम के प्रदर्शन पर उठाए सवाल


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >