India Players Before IPL: IPL से पहले भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि है. IPL शुरू होने के बाद ऐसे सिर्फ 3 भारतीय खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने लीग में खेलने से पहले ही टीम इंडिया की जर्सी पहन ली.
मुरली विजय ने 2008 में किया था डेब्यू
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मुरली विजय का है. उन्होंने नवंबर 2008 में नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच से भारत के लिए डेब्यू किया था. वीरेंद्र सहवाग के साथ पारी की शुरुआत करते हुए विजय ने पहली पारी में 33 और दूसरी पारी में 41 रन बनाए. इसके बाद उन्होंने 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना IPL डेब्यू किया. विजय ने CSK की 2010 और 2011 की लगातार खिताबी जीत में अहम योगदान दिया.
इसे भी पढ़े- Shikhar Dhawan Kashmir trip: कश्मीर की बर्फीली वादियों में पत्नी सोफी शाइन संग दिखे शिखर धवन
मोहम्मद शमी ने भी IPL से पहले पहनी टीम इंडिया की जर्सी
मोहम्मद शमी इस लिस्ट में दूसरा नाम हैं. भारतीय तेज गेंदबाज ने जनवरी 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच से इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इसके करीब तीन महीने बाद उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए IPL डेब्यू किया. शमी ने 2022 में गुजरात टाइटंस के साथ अपना पहला IPL खिताब जीता. 2023 सीजन में 28 विकेट लेकर उन्होंने पर्पल कैप भी अपने नाम की थी.
इसे भी पढ़े- Rohit Sharma garden dialogue: ‘गार्डन से रिपोर्टिंग लाइव, जर्सी नंबर 45’, रोहित शर्मा का अंदाज देख हंस पड़े फैंस
सारांश जैन बने लिस्ट के सबसे नए खिलाड़ी
सारांश जैन इस लिस्ट में शामिल तीसरे और सबसे नए खिलाड़ी हैं. मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में दूसरे टेस्ट से भारत के लिए डेब्यू किया. अपने डेब्यू टेस्ट में सारांश ने दोनों पारियों में कुल 14 रन बनाए और एक विकेट हासिल किया. गेंदबाजी में उन्होंने 90 रन दिए. खास बात यह है कि सारांश जैन ने अभी तक IPL में डेब्यू नहीं किया है और उन्हें किसी IPL फ्रेंचाइजी ने भी नहीं चुना है.
