Year End 2025 Mangal Dosh Upay: साल के अंत से पहले अपनाएं ये आसान उपाय, खत्म हो सकता है मंगल दोष

Year End 2025 Mangal Dosh Upay: मंगल दोष ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण दोष माना जाता है, जो विवाह, करियर, स्वास्थ्य और पारिवारिक संबंधों पर असर डाल सकता है. यदि आपकी कुंडली में यह दोष है, तो वर्ष 2025 के अंत से पहले हनुमान पूजा, मंत्र जप और दान जैसी सरल उपायों को अपनाकर इसके नकारात्मक प्रभाव कम किए जा सकते हैं.

Year End 2025 Mangal Dosh Upay: ज्योतिष में मंगल दोष को वैवाहिक जीवन, स्वास्थ्य, करियर और पारिवारिक संबंधों पर प्रभाव डालने वाला एक महत्वपूर्ण दोष माना गया है. जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष होता है, उन्हें अक्सर गुस्सा, तनाव, देरी से विवाह, रिश्तों में अस्थिरता और आर्थिक उतार–चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन अच्छी बात यह है कि वर्ष 2025 के अंत से पहले कुछ सरल और प्रभावी उपायों को अपनाकर इस दोष की तीव्रता को काफी हद तक कम किया जा सकता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है. आइए जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से

हर मंगलवार करें बजरंगबली की उपासना

मंगल ग्रह हनुमानजी के अधिपति माने जाते हैं. मंगलवार को हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करने से मंगल दोष शांत होता है. लाल फूल, गुड़ और चने का भोग लगाना भी शुभ माना गया है.

मंगल मंत्र का नियमित जप

“ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” इस मंत्र का रोज़ 108 बार जप करने से मंगल ग्रह के दोष कम होते हैं. मंत्र जप सुबह के समय लाल आसन पर बैठकर करना अत्यंत फलदायी रहता है.

मसूर दाल, लाल कपड़ा और तांबा का दान

मंगल दोष में लाल रंग से जुड़े वस्तुओं का दान विशेष प्रभाव देता है. हर मंगलवार मसूर दाल, लाल वस्त्र, या तांबे के बर्तन गरीबों को दान करना शुभ माना जाता है. इससे ग्रहों की नकारात्मकता शीघ्र कम होती है.

ये भी देखें: नई गाड़ी खरीदते ही मत करें मोबाइल कैमरा चालू , 5G स्पीड से लग सकती है नजर

शिवलिंग पर जलाभिषेक करें

मंगल की अशांति को शांत करने में शिव पूजा अत्यंत शक्तिशाली उपाय है. सोमवार या मंगलवार को शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करने से मानसिक तनाव कम होता है और संबंधों में सुधार आता है.

विवाह संबंधी विलंब में मंगल दोष का उपाय

यदि मंगल दोष के कारण विवाह में बाधाएं आ रही हों, तो मंगल वार के दिन माता दुर्गा या कत्यायनी की पूजा करें. ‘कत्यायनी मंत्र’ का जप विवाह संबंधी रुकावटें दूर करता है. 2025 के समाप्त होने से पहले ये उपाय अपनाने से मंगल दोष के कारण जीवन में आने वाली कठिनाइयाँ कम होंगी और सकारात्मक अवसर बढ़ेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >