विजया एकादशी पर किन चीजों का दान करना होता है शुभ?

Vijaya Ekadashi 2026: विजया एकादशी के दिन दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन दान करने से ग्रह दोष और रिश्तों में तनाव कम होता है. साथ ही जीवन में सुख और समृद्धि आती है. आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए.

Vijaya Ekadashi 2026: विजया एकादशी हर साल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है. इस साल यह पर्व 13 फरवरी, शुक्रवार को मनाया जाएगा. यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन पूजा-पाठ के साथ दान करने का विशेष महत्व है. कहा जाता है कि इस दिन किया गया दान अन्य दिनों की तुलना में अधिक पुण्य देता है.

विजया एकादशी पर क्या दान करें?

पीले वस्त्रों का दान

भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है. विजया एकादशी के दिन किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को पीले वस्त्र दान करने से जीवन की बाधाएँ दूर होती हैं और भगवान श्रीहरि का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

देसी घी का दान

कुंडली में गुरु और शुक्र की स्थिति को मजबूत करने के लिए गाय के शुद्ध देसी घी का दान करें. इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है.

तिल और गुड़

इस दिन तिल और गुड़ का दान करना बेहद उत्तम माना जाता है. कहा जाता है कि इससे स्वास्थ्य पर शुभ प्रभाव पड़ता है. यह दान न केवल पुण्य देता है बल्कि मानसिक तनाव को कम करने में भी सहायक होता है.

फल और मिठाई


इस दिन मौसम के ताजे फलों और मिठाइयों का दान करना शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इनके दान से रिश्तों के तनाव कम होते हैं और पारिवारिक संबंधों में मिठास आती है.

विजया एकादशी शुभ मुहूर्त

  • विजया एकादशी: 13 फरवरी 2026, शुक्रवार
  • तिथि प्रारम्भ: 12 फरवरी 2026, सुबह 11:33 बजे
  • तिथि समाप्त: 13 फरवरी 2026, दोपहर 01:30 बजे
  • पूजा का शुभ समय: 13 फरवरी, सुबह 06:26 बजे से 09:15 बजे तक
  • पारण का शुभ समय: 14 फरवरी, सुबह 07:50 बजे से 09:15 बजे तक

यह भी पढ़ें: विजया एकादशी 2026 कब हैं? जानें सहीं तिथि, शुभ मुर्हूत, पूजा की विधि, महत्व Vijaya Ekadashi 2026

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >