Vastu Tips: शादीशुदा जीवन में प्यार और समझ बढ़ाने के आसान वास्तु उपाय

Vastu Tips: शादीशुदा जीवन में प्यार और समझ बनाए रखना आज के समय में चुनौतीपूर्ण हो गया है. वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम की दिशा, रंग और वातावरण में कुछ छोटे बदलाव दांपत्य जीवन को मजबूत बना सकते हैं. जानें आसान वास्तु टिप्स जो रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बढ़ाने में मदद करते हैं.

Vastu Tips: आज के समय में पति-पत्नी के रिश्तों को मजबूत बनाए रखना एक चुनौती बन गया है. अलग-अलग परिस्थितियां और व्यस्त दिनचर्या अक्सर रिश्तों में दूरी ले आती है. कई बार छोटी-छोटी गलतफहमियां भी रिश्तों में खटास पैदा कर देती हैं. लेकिन अगर सही माहौल और छोटे-छोटे बदलावों पर ध्यान दिया जाए, तो दांपत्य जीवन को खुशहाल और संतुलित बनाया जा सकता है. वास्तु शास्त्र में ऐसे कई आसान उपाय बताए गए हैं, जो वैवाहिक जीवन में प्रेम, स्नेह और सामंजस्य बढ़ाने में मदद करते हैं.

बेडरूम की सही दिशा

वास्तु के अनुसार बेडरूम हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए. यह दिशा पति-पत्नी के रिश्ते में स्थिरता और प्रेम बनाए रखने के लिए शुभ मानी जाती है.

ये भी पढ़ें: Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज का व्रत रखने से मिलती है पति को लंबी उम्र और वैवाहिक सुख 

बिस्तर की स्थिति

बिस्तर को दीवार से थोड़ा दूर रखें और इसके नीचे खाली जगह न छोड़ें. ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का असर कम होता है और दांपत्य जीवन में अनबन घटती है.

कमरे का रंग

बेडरूम की दीवारों पर हल्के गुलाबी, पीच, लैवेंडर या हल्के लाल रंग का इस्तेमाल करें. ये रंग प्यार और अपनापन बढ़ाते हैं. वहीं, काला, गहरा भूरा और बहुत गहरे रंग तनाव और नकारात्मकता लाते हैं, इसलिए इनसे बचें.

सकारात्मक तस्वीरें

कमरे में पति-पत्नी की खुशहाल तस्वीरें लगाएं. राधा-कृष्ण की तस्वीर या किसी भी सुखी जोड़े की फोटो रिश्तों में सकारात्मक ऊर्जा देती है. ध्यान रखें कि कमरे में ताजमहल की तस्वीर न लगाएं, क्योंकि इसे प्रेम के साथ मृत्यु का प्रतीक भी माना जाता है.

दर्पण की स्थिति

बिस्तर के ठीक सामने दर्पण लगाना अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से रिश्तों में तनाव और असंतुलन आ सकता है.

आग के तत्व से दूरी

बेडरूम में टीवी, लैपटॉप या माइक्रोवेव जैसी चीजें रखने से बचें. ये आग के तत्व से जुड़ी होती हैं और रिश्तों में असंतुलन का कारण बन सकती हैं.

फूल और खुशबू

बेडरूम में ताजे फूल, सुगंधित मोमबत्तियां या एसेंशियल ऑयल डिफ्यूजर रखें. यह न सिर्फ मन को खुश रखते हैं बल्कि पूरे माहौल को प्रेम और सकारात्मकता से भर देते हैं.

रंग और वातावरण का महत्व

इन छोटे-छोटे वास्तु उपायों को अपनाकर आप अपने दांपत्य जीवन को मजबूत और खुशहाल बना सकते हैं. सही रंग, सही दिशा और सकारात्मक वातावरण पति-पत्नी के बीच प्रेम और समझ को गहराई देता है.

जन्मकुंडली, वास्तु और व्रत-त्योहार से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >