Vaishakh Amavasya 2025 के शुभ अवसर पर करें ये दान, प्राप्त करें अपार पुण्य

Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या के अवसर पर विशेष उपाय किए जाते हैं. इन उपायों के माध्यम से देवों के देव महादेव प्रसन्न होते हैं. उनकी कृपा साधक पर अनुग्रहित होती है. भगवान शिव की कृपा से जातक को उच्च लोक के समान सुख और समृद्धि प्राप्त होती है.

Vaishakh Amavasya 2025: आने वाला रविवार, 27 अप्रैल 2025, को होने वाली वैशाख अमावस्या केवल एक तिथि नहीं है, बल्कि यह आध्यात्मिक और पारिवारिक सुख-शांति प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और पितरों का स्मरण करने से जीवन के अनेक संकट समाप्त हो जाते हैं. यह मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति वैशाख अमावस्या के दिन नियमित रूप से स्नान और दान करता है, तो उसे न केवल पितरों की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि पूर्व जन्मों के पाप भी समाप्त हो जाते हैं.

यह अमावस्या तब आती है जब सूर्य मेष राशि में होता है, और इस समय का वातावरण सबसे पवित्र और ऊर्जा से परिपूर्ण माना जाता है. इस अवधि में किए गए धार्मिक कार्यों का फल कई गुना बढ़ जाता है. आइए, इस विशेष दिन के महत्व, शुभ मुहूर्त, और किन वस्तुओं का दान करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है, के बारे में जानते हैं.

मूलांक 1 वालों के लिए शुभ-अशुभ रत्न, जानें कौन सा रत्न लाए भाग्य

वैशाख अमावस्या 2025 – तिथि और दिन

  • तारीख: 27 अप्रैल 2025 (रविवार)
  • दिन: रविवार
  • यह अमावस्या अगर सोमवार को आती है, तो उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं और अगर शनिवार को आती है, तो उसे शनि अमावस्या कहा जाता है.

शुभ मुहूर्त – स्नान और दान कब करें?

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:10 बजे से 4:52 बजे तक – यह समय स्नान और ध्यान के लिए बेहद पवित्र माना जाता है.
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:11 से 1:02 बजे तक – इस समय दान और पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है.
  • स्नान का महत्व – शरीर ही नहीं आत्मा भी होती है शुद्ध
  • इस दिन गंगा, यमुना या किसी पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति के पुराने पाप कटते हैं.
  • अगर नदी स्नान संभव न हो, तो घर पर ही गंगाजल मिलाकर स्नान करें.
  • मान्यता है कि इस दिन स्नान करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और मन को विशेष शांति मिलती है.
  • दान का महत्व – पितरों को प्रसन्न करने का दिन
  • अमावस्या के दिन किए गए दान को पितरों का श्राद्ध तुल्य माना जाता है.
  • दान से न सिर्फ पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है, बल्कि जीवन में तरक्की और समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है.

क्या-क्या दान करें इस वैशाख अमावस्या पर?

  • अनाज और भोजन – भूखे को अन्न देने से पाप कटते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है.
  • कपड़े – खासकर पुराने या जरूरतमंद लोगों को वस्त्र देने से सम्मान बढ़ता है.
  • काला तिल (Black Sesame) – यह दान पितृ दोष से मुक्ति दिलाता है.
  • पैसे या सिक्के – अपनी क्षमता अनुसार धन का दान करने से आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं.
  • जूते-चप्पल, छाता – गर्मी के मौसम में ये चीजें जरूरतमंदों के लिए बहुत लाभकारी होती हैं, और इसके दान से विशेष पुण्य प्राप्त होता है.

क्या करें इस दिन

  • पितरों का ध्यान कर तर्पण करें.
  • गरीबों को भोजन कराएं.
  • मंदिर में दीप दान करें.
  • शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >