टूटी झरना प्राचीन शिव मंदिर, जहां शिवलिंग पर लगातार गिरती है जलधारा

Tuti Jharna Shiv Temple: झारखंड के रामगढ़ स्थित टूटी झरना शिव मंदिर में शिवलिंग पर सालभर जलधारा गिरती है. जानें रहस्य, मान्यता और इस अद्भुत धार्मिक-पर्यटन स्थल की खास बातें.

Tuti Jharna Shiv Temple: झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित टूटी झरना प्राचीन शिव मंदिर आस्था और रहस्य का अद्भुत संगम है. यह मंदिर राज्य की राजधानी रांची से करीब है और श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां शिवलिंग पर सालों भर निरंतर जलधारा गिरती रहती है, जो लोगों के लिए आश्चर्य का विषय है.

मंदिर की खास मान्यता

स्थानीय मान्यता के अनुसार, इस मंदिर के शिवलिंग पर किसी व्यक्ति द्वारा जलाभिषेक नहीं किया जाता. कहा जाता है कि मां गंगा स्वयं भगवान शिव का जलाभिषेक करती हैं. शिवलिंग पर लगातार गिरती पानी की धारा को देखकर लोगों के मन में सवाल उठता है कि यह पानी आखिर कहां से आता है. वैज्ञानिकों ने भी इसकी जांच की, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है. यही कारण है कि मंदिर का रहस्य आज भी बरकरार है.

रहस्यमयी हैंडपंप और नदी

मंदिर के पास एक हैंडपंप लगा हुआ है, जो अपने आप पानी देता रहता है. लोगों को इसे चलाने की जरूरत नहीं पड़ती. यहां आने वाले श्रद्धालु पूजा से पहले इसी पानी से स्नान करते हैं. खास बात यह है कि मंदिर के पास बहने वाली नदी में गर्मी के दिनों में पानी लगभग खत्म हो जाता है, लेकिन हैंडपंप से 24 घंटे पानी गिरता रहता है. यह भी लोगों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है.

ये भी देखें: राजकीय इटखोरी महोत्सव का आज होगा भव्य उद्घाटन

पर्यटन स्थल के रूप में विकास

टूटी झरना मंदिर को धार्मिक स्थल के साथ-साथ पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित किया जा रहा है. दिसंबर और जनवरी के महीनों में यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है. लोग पूजा-अर्चना के साथ-साथ मंदिर के आसपास पिकनिक मनाने भी आते हैं. प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण यहां की खास पहचान है.

यहां कैसे पहुंचें?

रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) से मंदिर तक पहुंचना आसान है. फोरलेन सड़क के जरिए भी यहां आसानी से जाया जा सकता है. यह मंदिर रामगढ़ से करीब आठ किलोमीटर और कुजू से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित है.

श्रद्धालुओं की आस्था

यहां आने वाले भक्तों का विश्वास है कि बाबा भोलेनाथ सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी करते हैं. श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन और पूजा के लिए यहां पहुंचते हैं और इस चमत्कारी जलधारा को देखकर भाव-विभोर हो जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >