Swapna Shastra: सपनों में मृतक पिता के दर्शन शुभ या अशुभ? आइए जानते हैं क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Swapna Shastra : स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हम जो सपने सोते समय देखते हैं, उनका हमारे वास्तविक जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. ये सपने हमें आने वाले समय में घटने वाली घटनाओं के संकेत देते हैं. ये संकेत शुभ और अशुभ दोनों हो सकते हैं.आज हम इस लेख में बात करेंगे कि सपने में मृत पिता को देखने का क्या अर्थ होता है और यह किस बात का संकेत देता है.

Swapna Shastra: पति एक घर का आधार होते हैं. वे पूरे परिवार की ढाल बनकर खड़े रहते हैं. घर में चाहे कितनी भी तकलीफें क्यों न आएं, जब तक पिता साथ होते हैं, हमें विश्वास रहता है कि वे सब संभाल लेंगे और सब ठीक हो जाएगा. लेकिन जब पिता का साया सिर से उठ जाता है और वे दुनिया छोड़कर चले जाते हैं, तो अचानक चीजें अस्त-व्यस्त हो जाती हैं. मन उदास रहने लगता है. ऐसे में जब मृत्यु के बाद पिता सपने में आने लगते हैं, तो मन और भी विचलित हो जाता है.

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि मृत्यु के बाद पिता सपने में दिखाई दें, तो इसका अर्थ होता है कि वे हमें कोई संकेत दे रहे हैं. इन संकेतों को समय रहते समझना बेहद जरूरी होता है, ताकि भविष्य में आने वाली परिस्थितियों का हम सामना कर सकें.

सपने में पिता को देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में मृत पिता को देखना शुभ और अशुभ—दोनों हो सकता है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने उन्हें सपने में किस अवस्था में देखा है.

सपने में मृत पिता को दोबारा मरते देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि सपने में आपको अपने मृत पिता दोबारा मरते हुए नजर आएं, तो यह बेहद अशुभ माना जाता है. इसका अर्थ होता है कि घर-परिवार पर कोई बड़ा संकट आने वाला है. ऐसे में आपको तुरंत सावधान होने की जरूरत है. यह सपना इस बात का भी संकेत हो सकता है कि आपने कोई वादा या मनोकामना पहले की थी, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया है.

मृत पिता को रोते हुए सपने में देखना

यदि आप सपने में मृत पिता को रोते हुए देखते हैं, तो यह भी अशुभ संकेत माना जाता है. इसका मतलब हो सकता है कि पिता की कोई इच्छा अधूरी रह गई है या आप पर पितृदोष का प्रभाव है.

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: ब्रह्म मुहूर्त में दिखने वाले इन सपनों को हल्के में लेने की न करें गलती, बदलते जीवन की तरफ करते हैं इशारा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >