Swapna Shastra: हर रात सोते समय हम कई तरह के सपने देखते हैं. सुबह -f-you-see-these-5-dreams-while-sleeping-never-tell-anyone-or-luck-might-turn-awayanyone-or-luck-might-turn-awayउठते ही कई लोग उन्हें अपने परिवार या दोस्तों के साथ साझा कर देते हैं. लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना दूसरों को बताना शुभ नहीं माना जाता. मान्यता है कि कुछ सपने भविष्य में मिलने वाली खुशियों, धन लाभ और तरक्की का संकेत देते हैं. ऐसे सपनों को गुप्त रखना शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं किन सपनों को किसी से साझा नहीं करना चाहिए.
सपने में मृत्यु देखना
अगर सपने में अपनी या किसी अन्य व्यक्ति की मृत्यु दिखाई दे, तो घबराने की जरूरत नहीं है. इसका मतलब होता है कि आपके जीवन का कोई बड़ा संकट या परेशानी अब खत्म होने वाली है. इसलिए इसे किसी को बताने से बचें.
चांदी से भरा कलश देखना
यदि आपको सपने में चांदी के बर्तनों या चांदी के सिक्कों से भरा हुआ कलश या घड़ा दिखाई दे, तो यह बेहद शुभ माना जाताहै. यह सपना भविष्य में होने वाले आर्थिक लाभ की ओर इशारा करता है. इसे पूरी तरह गुप्त रखें, क्योंकि किसी और को बताने से धन लाभ के योग टल सकते हैं.
फलों का बाग या हरा-भरा बगीचा देखना
अगर सपने में फलों से लदे पेड़, लाल फूल या हरा-भरा बगीचा दिखाई दे, तो यह आर्थिक लाभ और करियर में सफलता का संकेत माना जाता है. ऐसे सपने को दूसरों को नहीं बताना चाहिए.
माता-पिता को पानी पिलाना
अगर सपने में आप अपने माता-पिता या किसी बड़े-बुजुर्ग को पानी पिलाते हुए दिखाई देते हैं, तो यह मान-सम्मान और तरक्की का संकेत माना जाता है. इस सपने को भी गुप्त रखना शुभ माना जाता है.
भगवान के दर्शन होना
अगर सपने में भगवान, मंदिर या किसी संत के दर्शन हों, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है. यह रुके हुए काम पूरे होने और जीवन में अच्छे बदलाव आने का संकेत माना जाता है. ऐसे सपने किसी को नहीं बताने चाहिए.
यह भी पढ़ें: योगिनी एकादशी दान: सुख-समृद्धि के 4 उपाय
