Sawan 2025: कांवड़ को कंधे पर उठाने की क्या है मान्यता ? जानिए धार्मिक, आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व

Sawan 2025: सावन 2025 में कांवड़ यात्रा एक गहरे धार्मिक और आध्यात्मिक भाव से जुड़ी होती है. भक्त कांवड़ को कंधे पर रखकर गंगाजल लाते हैं और शिवलिंग पर चढ़ाते हैं. यह परंपरा न केवल पौराणिक कथाओं से जुड़ी है, बल्कि त्याग, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक भी मानी जाती है.

Kanwar Yatra 2025 in Sawan: सावन का महीना आते ही उत्तर भारत में शिवभक्ति का उत्सव शुरू हो जाता है. मंदिरों की घंटियां, हर-हर महादेव की गूंज और भक्तों की श्रद्धा से पूरा वातावरण शिवमय हो जाता है. सावन की इस भक्ति में सबसे विशेष परंपरा होती है कांवड़ यात्रा, जिसमें लाखों शिवभक्त — जिन्हें कांवड़िए कहा जाता है — गंगाजल लेकर लंबी पदयात्रा पर निकलते हैं। यह यात्रा केवल एक धार्मिक रिवाज नहीं, बल्कि यह श्रद्धा, साधना, सेवा और समर्पण का जीवंत प्रतीक है.

क्या है कांवड़ यात्रा?

कांवड़ यात्रा के दौरान भक्त हरिद्वार, गंगोत्री, गौमुख आदि पवित्र स्थलों से गंगाजल भरकर अपने क्षेत्रीय शिव मंदिरों तक पैदल पहुंचते हैं और शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं. उनके कंधों पर कांवड़ होती है — एक लकड़ी या बांस की छड़ी, जिसके दोनों सिरों पर जल से भरे कलश लटकते होते हैं. नियम यह है कि यह कांवड़ यात्रा के दौरान जमीन पर नहीं रखी जाती.

कांवड़ को कंधे पर उठाने की मान्यता

भगवान राम से जुड़ी परंपरा

पौराणिक मान्यता है कि भगवान राम ने अपने पिता राजा दशरथ की आत्मा की शांति के लिए गंगाजल कांवड़ में भरकर भगवान शिव को अर्पित किया था. उसी परंपरा का अनुसरण करते हुए आज भी लाखों शिवभक्त कांवर कंधे पर रखकर यात्रा करते हैं.

Sawan 2025 में विशेष योगों के साथ शिव की कृपा पाने का उत्तम अवसर

श्रवण कुमार की प्रेरणा

श्रवण कुमार ने अपने अंधे माता-पिता को कांवर में बैठाकर तीर्थयात्रा करवाई थी. यह सेवा और भक्ति का आदर्श उदाहरण है, जो आज भी कांवर यात्रा की भावना को प्रेरित करता है.

तप और साधना का प्रतीक

नंगे पांव सैकड़ों किलोमीटर चलना, कांवर का भार उठाना — यह केवल यात्रा नहीं, बल्कि कठोर साधना का रूप है। यह साधना शरीर को नहीं, मन को शुद्ध करती है.

अहंकार और पापों का परित्याग

कांवर को कंधे पर उठाना भक्त के भीतर के अहंकार को नष्ट करने और भगवान शिव के समर्पण का प्रतीक माना जाता है. गंगाजल से शिवलिंग अभिषेक करने से पापों का नाश होता है — लेकिन तभी जब यह यात्रा सच्ची आस्था और आत्मपरिवर्तन की भावना से की जाए.

श्रद्धा और अडिग विश्वास का संकेत

कांवड़ यात्रा हर बाधा, कठिनाई और थकान के बावजूद यह दर्शाती है कि भक्त का विश्वास अडिग है। उसका लक्ष्य केवल शिव की कृपा प्राप्त करना है.

कांवर यात्रा: एक गहन आध्यात्मिक अनुभव

“एकेडमी ऑफ वैदिक विद्या” के अनुसार, कांवर यात्रा केवल एक धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक शुद्धि का मार्ग है। यह यात्रा भक्त के मन को संयमित करती है, भीतर शांति लाती है और उसे शिव से जोड़ती है।

ज्योतिषीय सलाह और पूजा से संबंधित जानकारी हेतु संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >