Nails: क्या सच में नाखून देखकर जाना जा सकता है इंसान का स्वभाव, सोच और भाग्य? जानें क्या है सच्चाई

Nails: लंकापति रावण ने रावण संहिता में बताया है कि किसी व्यक्ति के नाखूनों के रंग और आकार को देखकर उसके स्वभाव और सोच के बारे में जाना जा सकता है.

Nails: लंकापति रावण को हम सब एक बलशाली राजा के रूप में जानते हैं, लेकिन वह केवल बल के मामले में ही नहीं, बल्कि बुद्धि के मामले में भी श्रेष्ठ थे. वह एक विद्वान ज्योतिषाचार्य और सामुद्रिक शास्त्र के ज्ञानी थे. रावण ने अपने नाम से एक संहिता भी लिखी थी, जिसे ‘रावण संहिता’ कहा जाता है. इसमें इंसान के स्वभाव और भाग्य से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं. साथ ही इसमें नाखून देखकर किसी के स्वभाव और सोच को समझने का तरीका भी बताया गया है.

नाखून से क्या पता चलता है?

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि नाखून केवल शरीर का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि यह इंसान की सेहत, स्वभाव और किस्मत का आईना हैं. शास्त्र के अनुसार, नाखूनों का रंग, आकार और उन पर बने निशान बहुत कुछ बताते हैं.

नाखूनों के प्रकार और उनका अर्थ

  • धारियां या धब्बे वाले नाखून – इन नाखूनों वाले लोगों का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहता है. कभी बहुत खुश रहते हैं तो कभी बहुत परेशान.
  • लालिमा लिए नाखून – नाखूनों में लालिमा होना गुस्सैल और उग्र स्वभाव का संकेत है.
  • लंबे और चमकदार नाखून – लंबे और चमकदार नाखून वाले लोग कल्पनाशील और रचनात्मक होते हैं. कला, संगीत या लेखन जैसे क्षेत्रों में अच्छा करते हैं, लेकिन ये भावनाओं में जल्दी बह जाते हैं.
  • छोटे नाखून – छोटे नाखून वाले लोग जल्दी गुस्सा करने वाले और जिद्दी होते हैं. फिर भी ये काम में फुर्तीले रहते हैं और जल्दी फैसले लेते हैं.
  • पीले नाखून – नाखून का पीला होना सेहत में कमजोरी और मानसिक चिंता का संकेत है. ऐसे लोग अक्सर जीवन से असंतुष्ट रहते हैं.
  • चंद्राकार नाखून – जिनके नाखून हल्के चांद जैसे होते हैं, वे दयालु और मददगार स्वभाव के होते हैं. इनके जीवन में हमेशा प्यार और शांति बनी रहती है.
  • चौड़े और सपाट नाखून – ऐसे लोग मेहनती और जिम्मेदार होते हैं. ये जमीन से जुड़े रहते हैं और ईमानदारी से काम करते हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: Muslim Marriage: रबी उल अव्वल महीने में निकाह कर सकते है या नहीं? जानें इस्लाम में क्या है नियम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >