Panchak December 2025: दिसंबर के अंत में पड़ रहा है राज पंचक, जानें इस दौरान में क्या करना होता है शुभ?

Panchak December 2025: हिंदू पंचांग में पंचक को सामान्यतः अशुभ माना जाता है, लेकिन दिसंबर 2025 के अंत में पड़ रहा राज पंचक विशेष फलदायी माना गया है. यह पंचक कुछ कार्यों के लिए शुभ योग बनाता है। आइए जानते हैं राज पंचक में क्या करना शुभ होता है.

Panchak December 2025: हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले शुभ-अशुभ समय का विशेष ध्यान रखा जाता है. विवाह, गृह प्रवेश, यात्रा, खरीदारी जैसे कार्यों से पहले पंचांग देखना आवश्यक माना गया है. पंचक, भद्रा, राहुकाल और खरमास जैसे समय को आमतौर पर शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना जाता है. इस समय दिसंबर का आखिरी सप्ताह चल रहा है, जब लोग क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों की योजना बना रहे हैं. ऐसे में पंचक का पड़ना लोगों की चिंता बढ़ा सकता है.

पंचक कब से कब तक रहेगा?

दिसंबर माह में पंचक की शुरुआत

24 दिसंबर 2025, बुधवार को शाम 7 बजकर 47 मिनट से हो रही है.

पंचक की समाप्ति

29 दिसंबर 2025, सोमवार की सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर होगी. इस तरह साल के अंतिम दिनों में पंचक के पूरे पांच अशुभ दिन पड़ रहे हैं.

पंचक क्यों लगता है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र के तीसरे चरण से लेकर शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र के चारों चरणों में भ्रमण करता है, तब पंचक काल बनता है. यह स्थिति तब बनती है जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में गोचर करता है.

ये भी पढ़ें: इस दिन से शुरू हो रहा है साल का आखिरी पंचक, न करें ये काम, वरना संकट में पड़ सकता है परिवार

क्या होता है राज पंचक?

जिस पंचक की शुरुआत सोमवार या बुधवार को होती है, उसे राज पंचक कहा जाता है. इस बार पंचक बुधवार से शुरू हो रहा है, इसलिए इसे राज पंचक माना जाएगा. राज पंचक को अपेक्षाकृत शुभ माना जाता है, खासकर सरकारी कार्यों, प्रशासनिक मामलों और संपत्ति से जुड़े कामों के लिए.

पंचक के अलग-अलग प्रकार भी होते हैं—

  • मंगलवार से शुरू हो: अग्नि पंचक
  • रविवार से शुरू हो: रोग पंचक
  • शुक्रवार से शुरू हो: चोर पंचक

राज पंचक में क्या नहीं करना चाहिए?

पंचक काल में कुछ कार्य पूरी तरह वर्जित माने जाते हैं, भले ही वह राज पंचक ही क्यों न हो.

  • घर में लकड़ी से संबंधित कार्य या वुडवर्क न कराएं
  • लकड़ी जमा करना अशुभ माना जाता है
  • चारपाई या पलंग बनवाने से बचें
  • दक्षिण दिशा की यात्रा न करें
  • घर की छत ढलवाने जैसे कार्य न कराएं
  • मान्यता है कि इन कार्यों से धन हानि और परेशानियां बढ़ सकती हैं.

पंचक में क्या करना होता है शुभ?

पंचक काल में दान-पुण्य, जप-तप और पूजा-पाठ अत्यंत फलदायी माने जाते हैं. इस दौरान भगवान की आराधना करने से मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं. यदि यात्रा बहुत जरूरी हो, तो धार्मिक उपाय अपनाकर ही प्रस्थान करना शुभ माना जाता है. दिसंबर के अंत में आने वाला पंचक भले ही राज पंचक हो, लेकिन सावधानी जरूरी है. शुभ कार्यों को टालना और धार्मिक गतिविधियों में मन लगाना ही इस समय सबसे उत्तम उपाय माना गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >