Numerology Today: आज 26 नवंबर को मूलांक 1–9 वालों के लिए दिन कैसे बनेगा सौभाग्यशाली, जानें कैसा रहेगा दिन

Numerology Today: आज 26 नवंबर का दिन 1 से 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए सौभाग्यशाली बन सकता है. सही दिशा में कदम और छोटे-छोटे उपाय आपकी सफलता को कई गुना बढ़ा देंगे.

Numerology Today: आज आज 26 नवंबर हर मूलांक के लिए एक खास ऊर्जा लेकर आया है. अंक ज्योतिष के अनुसार, आज का दिन नए अवसर, सकारात्मक बदलाव और कई लोगों के जीवन में प्रगति का संकेत दे रहा है. 1 से 9 तक हर मूलांक पर आज ग्रहों और अंकों का अनुकूल प्रभाव देखा जा सकता है. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आपका दिन किस तरह सौभाग्यशाली बनेगा और किस दिशा में आगे बढ़ने पर सफलता मिलेगी—

मूलांक 1

आज नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. किसी महत्वपूर्ण काम में आपकी राय को सम्मान मिलेगा. नौकरी-पेशा लोगों के लिए प्रमोशन के संकेत. सूर्य मंत्र का जप लाभकारी.

मूलांक 2

भावनात्मक संतुलन बनाए रखने से रिश्तों में मधुरता आएगी. चंद्रमा की कृपा से रुके हुए काम पूरे होंगे. सफेद वस्तु का दान शुभ.

मूलांक 3

गुरु की कृपा से करियर में बड़ा अवसर मिल सकता है. छात्र आज विशेष सफलता पाएंगे. पीला वस्त्र धारण करें.

मूलांक 4

आज अचानक धन लाभ या कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है. राहु की ऊर्जा अनुकूल रहेगी. काले तिल का दान करें.

मूलांक 5

बुध मजबूत रहेगा, जिससे कम्युनिकेशन और व्यवसाय में लाभ होगा. नए संपर्क आज आपके लिए उपयोगी साबित होंगे. हरे रंग का प्रयोग शुभ.

मूलांक 6

प्रेम संबंधों और कलात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में आनंद का माहौल रहेगा. शुक्र के लिए सुगंध का प्रयोग करें.

ये भी देखें: आज 26 नवंबर को ग्रहों की चाल दे रही है शुभ संकेत

मूलांक 7

आज आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ेगी. मन की उलझनें कम होंगी और सही निर्णय लेने में आसानी होगी. पानी का दान शुभ.

मूलांक 8

शनि की कृपा से मेहनत का फल मिलने वाला दिन. पुराने अटके हुए काम तेजी से आगे बढ़ेंगे. जरूरतमंदों की सहायता करें.

मूलांक 9

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. किसी नए काम की शुरुआत के लिए शानदार दिन. मंगल के लिए लाल फल या खाद्य पदार्थ का सेवन करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >