New Year 2026 Tips: नए साल के पहले दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पूरे साल पर पड़ सकता है असर

New Year 2026: नया साल नई उम्मीदें और नई शुरुआत लेकर आता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, साल के पहले दिन की गई गलतियां पूरे वर्ष पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं. ऐसे में नए साल पर कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी माना जाता है.

New Year 2026 Tips: नया साल सिर्फ तारीख का बदलाव नहीं होता, बल्कि यह नई शुरुआत, नई ऊर्जा और नए संकल्पों का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, साल के पहले दिन किए गए छोटे-छोटे कार्य पूरे वर्ष की दिशा तय करते हैं. ऐसे में कुछ गलतियां ऐसी होती हैं, जिन्हें नए साल के पहले दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए, वरना आर्थिक, मानसिक और पारिवारिक परेशानियां बढ़ सकती हैं.

नए साल के पहले दिन पैसों से जुड़ी ये भूल न करें

मान्यता है कि नए साल के पहले दिन पैसों का लेन-देन या किसी से उधार लेना आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है. इस दिन न तो किसी को पैसा उधार दें और न ही खुद उधार लें. ऐसा करने से पूरे साल धन रुकने की स्थिति बन सकती है.

विवाद और झगड़े से रहें दूर

नए साल की शुरुआत अगर विवाद या बहस से होती है, तो पूरे साल मानसिक अशांति बनी रहती है. इसलिए किसी भी तरह के झगड़े, बहस या कटु शब्दों के प्रयोग से बचें. शांति और सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत करें.

फटे, पुराने और काले कपड़े पहनने से बचें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नए साल के पहले दिन फटे, पुराने या काले रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है. इस दिन साफ, हल्के और शुभ रंगों के वस्त्र पहनना सौभाग्य बढ़ाता है.

आलस्य न करें, समय पर उठें

नए साल के दिन देर तक सोना या आलस्य करना नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है. ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें, भगवान का स्मरण करें और दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करें.

ये भी पढ़ें: नए साल में खुलेंगे विवाह के दरवाजे, ग्रहों के संयोग से इन दो राशियों की शादियों को मिलेगी हरी झंडी

नए साल के दिन क्या करें

नए साल के पहले दिन भगवान का आशीर्वाद लें, जरूरतमंद को दान करें और बड़ों का सम्मान करें. इससे सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >