Navratri 2025 Mata Rani Ke Bhajan: चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है, माता रानी के इस मधुर भजन के साथ नवरात्रि के पर्व को बनाए और खास

Navratri 2025 Mata Rani Ke Bhajan: नवरात्रि के पवित्र दिनों में माता रानी के भक्त मां की पूजा बड़े ही धूमधाम से करते हैं. माता रानी को समर्पित भजन इस पर्व के जश्न में और भी चार चांद लगाते हैं. कहते हैं कि नवरात्रि के समय भजन सुनने से मन को शांति मिलती है और उत्साह और भी बढ़ जाता है.

Navratri 2025 Mata Rani Ke Bhajan: हिन्दू धर्म में शारदीय नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है. मान्यता है कि जो भी भक्त नवरात्रि के दौरान सच्चे मन से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करता है, मां दुर्गा की उस पर विशेष कृपा होती है. मां के आशीर्वाद से जीवन में सफलता और उन्नति आती है. नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में मां दुर्गा को समर्पित गाने सुनना बेहद शुभ माना जाता है.

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है- भजन

दोहा॥
माता जिनको याद करे, वो लोग निराले होते हैं।
माता जिनका नाम पुकारे, किस्मत वाले होतें हैं।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
ऊँचे पर्वत पर रानी माँ ने दरबार लगाया है।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।

सारे जग मे एक ठिकाना, सारे गम के मारो का,
रास्ता देख रही है माता, अपने आंख के तारों का।
मस्त हवाओं का एक झोखा यह संदेशा लाया है।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
जय माता दी॥ जय माता दी॥

जय माता की कहते जाओ, आने जाने वालो को,
चलते जाओ तुम मत देखो अपने पीछे वालों को।
जिस ने जितना दर्द सहा है, उतना चैन भी पाया है।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
जय माता दी॥ जय माता दी॥

वैष्णो देवी के मन्दिर मे, लोग मुरादे पाते हैं,
रोते रोते आते है, हस्ते हस्ते जाते हैं।
मैं भी मांग के देखूं, जिस ने जो माँगा वो पाया है।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
जय माता दी॥ जय माता दी��

मैं तो भी एक माँ हूँ माता, माँ ही माँ को पहचाने।
बेटे का दुःख क्या होता है, और कोई यह क्या जाने।
उस का खून मे देखूं कैसे, जिसको दूध पिलाया है।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।

प्रेम से बोलो, जय माता दी॥
ओ सारे बोलो, जय माता दी॥
वैष्णो रानी, जय माता दी॥
अम्बे कल्याणी, जय माता दी॥
माँ भोली भाली, जय माता दी॥
माँ शेरों वाली, जय माता दी॥
झोली भर देती, जय माता दी॥
संकट हर लेती, जय माता दी॥
ओ जय माता दी, जय माता दी॥

यह भी पढ़े: Shardiya Navratri 2025 Day 4: नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की आराधना होती है, जानें पूजा विधि, मंत्र और प्रिय भोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >