Mulank 6, 2025 Prediction In Hindi: मूलांक 06 वालों के लिए नया साल रहेगा कुछ ऐसा, करियर में अचानक से बदलाव होगा

Mulank 6, 2025 Prediction In Hindi: मूलांक 06 वाले व्यक्ति का जन्म 06, 15, या 24 तारीख को होता है, और उनका मूलांक 06 होता है. मूलांक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है. वर्ष 2025 में मूलांक 06 के धारकों के लिए जीवन कैसा रहेगा, यह जानने के लिए आगे पढ़ें.

Mulank 6, 2025 Prediction In Hindi: मूलांक 06 जिस व्यक्ति का जन्म, 06 ,15 ,24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 06 होता है मूलांक 06 के स्वामी शुक्र होते है. साल 2025 में मूलांक 06 वाले के लिए कैसे रहने वाला है. कैसा रहेगा आपका प्रेम सम्बन्ध,व्यापार, पारिवारिक जीवन.शुक्र स्त्री कारक ग्रह है यह कामवासना का प्रतिक ग्रह है. धन वैभव से परिपूर्ण करते है. यह प्रेम काला, ऐश्वर्य,वस्त्र, काम वासना ,विवाह, वैभव के प्रतिक होते है.

मूलांक 06 वालों का पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन के लिए मूलांक 06 के लिए पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा. बीच बीच में परिवार में अस्त -व्यस्त रहेगा. परिवार के सदस्य के बीच आपका मान -सम्मान अच्छा मिलेगा. नए मकान बनाने का प्लान बन सकता है या पुराना घर के मरमत का कार्य आरंभ होगा. घर को आप अच्छी तरह से सजा कर रखेंगे. परिवार के साथ आपका प्रेमपूर्वक सम्बन्ध रहेगा. परिवार के सदस्य आपको सहयोग करेंगे. जिसे घरेलू रिश्ता मजबूत बनेगा. महिलाएं के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा. 2025 राजशाही जिन्दगी व्योतित होगा समाजिक क्षेत्र मजबूत बनेगा. परिवार में वाहन खरीदारी का योग बन रहा है.

Somvati Amavasya 2024 Upay: सोमवती अमावस्या के दिन इस काम को करने से पितृ होते हैं प्रसन्न

मूलांक 06 वालों का व्यापार तथा नौकरी

व्यापार में साल 2025 अनुकूल रहेगा.व्यापार में अच्छा लाभ होगा. जो लोग कपड़ा व्यापार से जुड़े है या मॉडल नेता,अभिनेता,सजावटी समान,सिनेमा तथा उद्योग से जुड़े है. आपके लिए उत्तम रहने वाला है धन का वृद्दि होगा अन्य लोग के लिए व्यापार में मिलाजुला रहेगा. इस साल व्यापार में निवेश करने से पहले सलाह ले. नौकरी करने वाले के लिए कार्य क्षेत्र में अच्छा उन्नति देखने को मिलेगा. आप कार्यालय में सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से कर सकते है जिसे आपके सहयोगी भी साथ देंगे. मार्च के बाद नौकरी में और अच्छा लाभ मिलेगा. नौकरी में पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा.

Mulank 5, 2025 Prediction In Hindi: मूलांक 05 वालों के लिए नया साल रहेगा कुछ ऐसा, जानें आर्थिक स्थति कैसी रहेगी

मूलांक 06 वालों का शिक्षा तथा करियर

मूलांक 06 वाले विधार्थियों के लिए पढाई पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा, तब आप आगे उन्नति कर सकते हैं. प्राइमरी स्कूल में पढाई करने के लिए विधार्थियों को शिक्षक का सहयोग मिलेगा. उच्च शिक्षा की पढाई करने वाले छात्र को पढाई पर ध्यान देना पड़ेगा, लेकिन मई के बाद शिक्षा में आप उन्नति करेंगे. जो लोग इंजीनियरिग तथा डॉक्टर की पढाई कर रहे है, इस समय अपना समय बेकार नहीं करें. अगर आपका फाइनल परीक्षा है आपको अच्छा अंक से पास करेंगे विदेश में पढाई करने वाले छात्र अनुकूल स्थति में रहेंगे. करियर में लाभ होगा आप अपने को संतुलित बनाकर रखेंगे. जिसे करियर में सकारात्मक कार्य होगा. आप अपने उद्देश्य को पूर्ण करेंगे,करियर में धन का लाभ होगा. आपके नजदीकी रिश्तेदार के सहयोग के कारण करियर में अचानक से बदलाव होगा और आप उन्नति करेंगे.

धर्म की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मूलांक 06 वालों की आर्थिक स्थति

मूलांक 06 वाले के लिए साल 2025 में आर्थिक स्थति मजबूत बनेगा. आपके संतुलन ,सकून तथा मेहनत आपके आर्थिक स्थति को सुधारने में अहम भूमिका रहेगी. व्यापार तथा नौकरी आपकी अच्छी स्थति में रहने के कारण आर्थिक स्थति तथा वित्तीय हालत ठीक रहेगी. पुराना कर्ज समाप्त होगा लेकिन आपके गलत आदत आपके वित्तीय स्थति को खराब करेगा.

मूलांक 06 वालों का प्रेम जीवन

प्रेम जीवन में मूलांक 06 वाले के लिए उत्तम रहने वाला है. आपका प्रेम सम्बन्ध अपने प्रेमी के साथ अटूट रिश्ता बनेगा. दोनों का प्रेम सम्बन्ध मजबूत होगा. आपके चंचल स्वभाव प्रेम सम्बन्ध को मजबूत बनाने में अच्छा सहयोग मिलेगा. जो लोग सिंगल है. वह प्रेम सम्बन्ध में बंध जायेंगे. आपके अन्दर रोमांटिक स्वभाव आपके प्रेम सम्बन्ध को और मजबूत बनाएगा. दाम्पत्य जीवन सुखमय बनेगा.पति तथा पत्नी दोनों के बिच असमंजस दूर होगी, मिलजुलकर रहेंगे. जो लोग अविवाहित है नया साल 2025 में परिणय सूत्र में बंध जायेंगे.

शुभ नंबर: 08 और 06
शुभ रंग: सफेद
शुभ दिन: शुक्रवार ,बुधवार
शुभ रत्न: हीरा

Mulank 1 Prediction 2025: नए साल में मूलांक 01 को मिलेगी पद प्रतिष्ठा, धन का होगा लाभ

Horoscope 2025 Mulank 2 Prediction: नए साल में मूलांक 2 वाले को आर्थिक स्थिती होगी मजबूत

उपाय

प्रत्येक सोमवार को भगवन शंकर का पूजन करें तथा अभिषेक करें.
शुक्रवार को माता लक्ष्मी का पूजन करें.
कबूतर को दाना डालें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >