सलमान खान को इस मंदिर में मत्था टेकने की बात कह चुके हैं लॉरेंस बिश्नोई, जानें यहां की खासियत

Muktidham Mukam Temple: राजस्थान के बीकानेर में एक प्रसिद्ध मंदिर है. एक साक्षात्कार के दौरान, लॉरेंस बिश्नोई ने उल्लेख किया कि यदि सलमान खान बीकानेर के बिश्नोई समाज के मुख्य मंदिर (मुक्तिधाम मुकाम) में जाकर उनके देवता से क्षमा मांगते हैं, तो वह उन्हें माफ कर देंगे. जानें क्यों खास है ये मंदिर

Muktidham Mukam Temple: एनसीपी नेता और सलमान खान के करीबी मित्र माने जाने वाले बाबा सिद्दीकी का निधन सभी के लिए एक बड़ा सदमा बन गया है. इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. सुपरस्टार की सुरक्षा बढ़ाने की संभावनाओं पर भी चर्चा हो रही है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीकी के हत्या की जिम्मेदारी ली, जिससे हड़कंप मच गया. इस बीच, लॉरेंस बिश्नोई का एक पुराना इंटरव्यू भी सुर्खियों में है, जिसमें उन्होंने सलमान खान से किसी विशेष स्थान पर माफी मांगने की बात की थी.

मुक्तिधाम मुकाम इसलिए है प्रसिद्ध

‘मुक्तिधाम मुकाम’ (Muktidham Mukam Temple) बिश्नोई समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसलिए, इसे बिश्नोई समाज का मंदिर भी कहा जाता है. यह मंदिर नोखा तहसील के मुकाम गांव में स्थित है. यह नोखा से लगभग 16 किलोमीटर और बीकानेर जिला मुख्यालय से 63 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

Karwa Chauth 2024 Fast Rules: करवा चौथ पर चांद न दिखे तो कैसे खोलें व्रत? जानिए उपाय

मुक्ति धाम मुकाम का इतिहास

यह बिश्नोई समुदाय का एक बड़ा और मुख्य मंदिर है. वे 29 नियमों का भी पालन करते हैं. हमेशा जानवरों और पर्यावरण से प्यार करते हैं. यहां भगवान गुरु जम्बेश्वर की पवित्र समाधि बनी हुई है. कहा जाता है कि गुरुजी 1540-1593 ई. तक यहां रहे और 1542 ई. में बिश्नोई संप्रदाय की स्थापना की. गुरुजी इस स्थान की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान थे और हवन करते थे.


इस स्थान के बारे में कहा जाता है कि गुरु जम्भोजी भगवान ने अपने निधन से पहले समाधि के लिए खेजड़ी के पेड़ का संकेत दिया था, और कहा था कि “खेजड़ी के पास 24 हाथ खोदने पर भगवान शिव का त्रिशूल और धूना मिलेगा, तुम वहीं मेरी समाधि बना देना. “


वह त्रिशूल और बंदूक आज के मुकाम मंदिर में मिली जहां भगवान जांभोजी की समाधि बनी हुई है. और वह खेजड़ी भी आज भी वहीं है. जिसकी बिश्नोई पूजा करते हैं. गंतव्य के पास कुछ दूरी पर समराथल धोरा है जहां भगवान जांभोजी ने लंबे समय तक तपस्या की थी और जीवों के कल्याण का आशीर्वाद प्राप्त किया था. जो भी भक्त इस स्थान पर जाता है वह समराथल धोरे में जरूर जाता है और वहां स्नान जरूर करता है.


बिश्नोई समाज के पूर्वज बताते हैं कि भगवान जांभोजी के शरीर त्यागने के बाद जब तक त्रिशूल नहीं मिला, तब तक जांभोजी के पार्थिव शरीर को लालासर साथरी कपड़े में बांधकर खेजड़ी के पेड़ के पास जमीन से ऊपर रखा गया था. और तब तक सभी भक्त उनके पास बैठे रहे. और उसके चारों तरफ जंगल है. गुरुजी नेसाबाद 72वें अध्याय में इस स्थान को “हरि कांकेड़ी मंडप मेडी, तहंहामारा वासा” कहकर इंगित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >