Mokshada Ekadashi 2025: इस दिन है मोक्षदा एकादशी, यहां से जान लें व्रत के नियम

Mokshada Ekadashi 2025: मोक्षदा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित पावन तिथि है, जिसे गीता जयंती के रूप में भी मनाया जाता है. माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है. 1 दिसंबर 2025 को आने वाली इस एकादशी के खास नियमों का पालन करना अत्यंत शुभ माना गया है.

Mokshada Ekadashi 2025: मोक्षदा एकादशी मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कहते हैं. यह एक बहुत पवित्र तिथि मानी जाती है और भगवान विष्णु को समर्पित होती है. माना जाता है कि इसी दिन कुरुक्षेत्र के युद्ध मैदान में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का ज्ञान दिया था. इसी वजह से इस दिन को गीता जयंती भी मनाया जाता है.

किस दिन मनाई जाएगी मोक्षदा एकादशी

पंचांग के अनुसार इस साल यह व्रत 1 दिसंबर 2025 को रखा जाएगा. मान्यता है कि मोक्षदा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति और मोक्ष का मार्ग मिलता है.

मोक्षदा एकादशी 2025 की तिथि इस प्रकार है—

  • इस दिन एकादशी तिथि की शुरुआत 30 नवंबर 2025 को रात 9 बजकर 29 मिनट पर होगी.
  • वहीं एकादशी तिथि समाप्त 1 दिसंबर 2025 को शाम 7 बजकर 01 मिनट पर होगी.
  • मोक्षदा एकादशी का व्रत 1 दिसंबर, 2025 सोमवार को रखा जाएगा.
  • मोक्षदा एकादशी व्रत का पारण 2 दिसंबर को किया जाएगा.

मोक्षदा एकादशी व्रत के नियम

  • व्रत से एक दिन पहले यानी दशमी तिथि पर सात्विक भोजन करें. इस दिन चावल, जौ और भारी अन्न नहीं खाना चाहिए.
  • एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करके शुद्ध होकर पूजा की तैयारी करें.
  • भगवान विष्णु और श्री कृष्ण की पूजा करें और व्रत का संकल्प लें.
  • “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जाप करना बहुत शुभ माना जाता है.
  • क्योंकि यह दिन गीता जयंती भी है, इसलिए कोशिश करें कि श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ जरूर करें, भले थोड़ा ही क्यों न पढ़ें.
  • यदि संभव हो तो दिन या रात में भजन-कीर्तन करें और अपना मन भगवान की भक्ति में लगाएं.

व्रत पारण के नियम

  • व्रत का पारण द्वादशी के दिन सूर्योदय के बाद ही किया जाता है.
  • पारण से पहले किसी ब्राह्मण, साधु या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं और दान दें.
  • दान और भोजन कराने के बाद ही स्वयं अन्न ग्रहण करें.
  • ध्यान रखें कि पारण द्वादशी तिथि खत्म होने से पहले करना जरूरी माना जाता है.

मोक्षदा एकादशी के फायदे

मोक्षदा एकादशी का व्रत बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस व्रत को करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ती है. कहा जाता है कि इससे पितरों को मोक्ष मिलता है और संतान प्राप्ति का आशीर्वाद भी मिलता है. मोक्षदा एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति के पाप दूर होते हैं और जीवन में खुशियां आती हैं.

ये भी पढ़ें: इस दिन से लगेगा खरमास, सूर्य देव रहेंगे धनु राशि में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >