Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना लग सकता है पितृ दोष

Mauni Amavasya 2026: सनातन धर्म में मौनी अमावस्या की तिथि को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. इस दिन दिवंगत पूर्वजों को याद कर उनकी आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया जाता है. ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि इस दिन कौन-से कार्य शुभ माने जाते हैं और किन कार्यों से बचना चाहिए, ताकि इस दिन कोई गलती न हो.

Mauni Amavasya 2026: 18 जनवरी 2026 को मौनी अमावस्या की तिथि पड़ रही है. हिंदू धर्म में यह दिन स्नान-दान और पितरों के तर्पण के लिए अत्यंत उत्तम माना गया है. कहा जाता है कि इस दिन किए गए तर्पण से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और अपने परिवार को आशीर्वाद देते हैं. हालांकि, इस दिन कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी होता है, वरना तर्पण कार्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है और पितर नाराज भी हो सकते हैं.

मौनी अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए?

मौन धारण करें

मौनी अमावस्या के दिन मौन रहने की परंपरा है. इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और मौन धारण करने का संकल्प लें. मौन धारण करने से आत्मा को शांति मिलती है.

दीपक जलाएं

अमावस्या तिथि के दिन शाम के समय दक्षिण दिशा में दीपक जलाना शुभ माना गया है. दीपक जलाने के लिए सरसों या तिल के तेल और मिट्टी के दीये का प्रयोग करना चाहिए.

भगवान विष्णु की आराधना करें

मौनी अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की आराधना करना बेहद फलदायक माना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु को तिल अर्पित करना चाहिए. इससे नकारात्मकता का नाश होता है.

काले तिल के लड्डू अर्पित करें

पितृ दोष से राहत पाने के लिए इस दिन तिल से बने लड्डू किसी पवित्र नदी में अर्पित करने चाहिए. कहा जाता है कि इससे पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और पितृ दोष का नाश होता है.

मौनी अमावस्या के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

देर तक न सोएं

मौनी अमावस्या के दिन सूर्योदय के बाद नहीं सोना चाहिए. इसलिए सुबह जल्दी उठकर भगवान की आराधना, मंत्र जाप और ध्यान साधना करना उत्तम माना जाता है.

तामसिक भोजन से बचें

मौनी अमावस्या के दिन तामसिक भोजन का सेवन वर्जित माना गया है. कहा जाता है कि इस दिन तामसिक भोजन करने से पितर नाराज होते हैं और पितृ दोष लगने की संभावना बढ़ जाती है.

नशीली चीजों का सेवन न करें

इस दिन शराब, तंबाकू, गुटखा और सिगरेट जैसी नशीली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. इसे अशुभ माना जाता है.

मौन बीच में न तोड़ें

यदि इस दिन मौन धारण करने का संकल्प लिया है, तो उसे बीच में नहीं तोड़ना चाहिए. ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर मौन व्रत क्यों है जरूरी? जानिए पौराणिक कारण

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >