Margashirsha Kalashtami 2024 Upay: शनिवार को है कालाष्टमी, बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

Margashirsha Kalashtami 2024 Upay: कालाष्टमी के अवसर पर भगवान शिव के रुद्र स्वरूप काल भैरव की आराधना की जाती है. इन्हें काशी का प्रहरी भी माना जाता है. काल भैरव के आठ विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है. इनमें से बटुक भैरव की पूजा इस विशेष दिन पर गृहस्थों और अन्य भैरव भक्तों द्वारा की जाती है, जो अत्यंत शुभ फलदायी और इच्छाओं की पूर्ति करने वाली मानी जाती है.

Margashirsha Kalashtami 2024 Upay: प्रत्येक महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का व्रत मनाया जाता है. इस वर्ष कालाष्टमी 23 नवंबर को है. इस दिन भगवान शिव के उग्र स्वरूप की पूजा करने का प्रावधान है. इस संदर्भ में, इस वर्ष कालाष्टमी का व्रत कब आयोजित किया जाएगा, पूजा का शुभ समय क्या है और कालाष्टमी व्रत का महत्व क्या है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हैं.

Kaal Bhairav Jayanti 2024: कल मनाई जाएगी कालभैरव जयंती, पूजा करने के बाद जरूर पढ़ें ये व्रत कथा

Personality Traits: इस आकार का है आपका अंगूठा, तो आप हो सकते हैं धनवान

Astro Tips For Evening: शाम के समय भूलकर भी ना करें ये काम, आ सकती है बड़ी परेशानी

इस व्रत से रोगों का नाश होता है

कालाष्टमी पर्व भगवान शिव के रुद्र अवतार कालभैरव के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. यह व्रत अत्यंत फलदायी माना जाता है. इस दिन विधिपूर्वक कालभैरव की पूजा करने से व्यक्ति के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं और काल उससे दूर हो जाता है. इसके अतिरिक्त, व्यक्ति विभिन्न रोगों से भी मुक्त रहता है. साथ ही, उसे सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है.

कालाष्टमी के अवसर पर भैरव पूजन से प्रेतात्माएं और नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं. मान्यता है कि भगवान भैरव का वाहन काला कुत्ता है, इसलिए इस दिन काले कुत्ते को रोटी देना आवश्यक है.

कालाष्टमी पर निकटवर्ती मंदिर जाकर कालभैरव को दीपक अवश्य लगाना चाहिए.

यह व्रत अत्यंत लाभकारी माना जाता है. इस दिन व्रत रखकर विधिपूर्वक कालभैरव की पूजा करने से व्यक्ति के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं और काल उससे दूर हो जाता है.

Vivah Panchami 2024: इस दिन है विवाह पंचमी, जानें जुड़ी धार्मिक मान्यताएं और पूजा विधि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >