Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या पर ऐसे करें श्री विष्णु की पूजा

Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या पर भगवान विष्णु की पूजा बेहद शुभ मानी जाती है. इस दिन किया गया स्नान, दान और विष्णु पूजा जीवन में सुख-समृद्धि और पितरों का आशीर्वाद लाती है. सरल विधि के साथ की गई भक्ति आपके घर में शांति, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है.

Margashirsha Amavasya 2025: उदया तिथि के अनुसार 20 नवंबर को अमावस्या मनाई जा रही है. हिंदू परंपरा में इस तिथि का बहुत खास महत्व है. माना जाता है कि इस दिन स्नान, दान और पितरों के लिए तर्पण करने से अपार पुण्य मिलता है. हर महीने आने वाली अमावस्या को शुभ माना जाता है और लोग बड़ी संख्या में गंगा समेत पवित्र नदियों में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करते हैं. स्नान के बाद भगवान शिव का अभिषेक और भगवान विष्णु की पूजा करने की परंपरा भी रही है. गरुड़ पुराण में बताया गया है कि अमावस्या पर तर्पण करने से पितरों को मोक्ष मिलता है और परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है.

मार्गशीर्ष अमावस्या पूजा के शुभ मुहूर्त

आज अमावस्या पर पूजा और दान के लिए कई शुभ समय बताए गए हैं:

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:01 – 05:54
  • प्रातः संध्या: सुबह 05:28 – 06:48
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11:45 – 12:28
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 01:53 – 02:35
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:26 – 05:52
  • सायाह्न संध्या: शाम 05:26 – 06:46
  • अमृत काल: 21 नवंबर, रात 02:15 – 04:03
  • निशिता मुहूर्त: 21 नवंबर, रात 11:40 – 12:34
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: 20 नवंबर सुबह 10:58 से 21 नवंबर सुबह 06:49 तक

मार्गशीर्ष अमावस्या पर जानें श्री विष्णु की पूजा-विधि

  • अमावस्या पर पूजा करना बिल्कुल आसान है. आप इस तरह पूजा कर सकते हैं:
  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और मंदिर या पूजा स्थान साफ करें.
  • सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें प्रणाम करें.
  • फिर भगवान विष्णु का पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक करें.
  • दीपक में घी डालकर उसे प्रज्वलित करें.
  • अब श्रद्धा के साथ विष्णु चालीसा का पाठ करें.
  • इसके बाद विष्णु भगवान की आरती करें.
  • तुलसी दल और मिठाई या फल का भोग लगाएं.
  • अंत में भगवान से क्षमा प्रार्थना करें और कृतज्ञता व्यक्त करें.

ये भी पढ़ें: इस दिन है मार्गशीर्ष अमावस्या, यहां से जानें क्या है शुभ मुहूर्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >