Mahesh Navami 2025 के दिन करें ये खास उपाय, जीवन में आएगी उन्नति

Mahesh Navami 2025: महेश नवमी हर वर्ष श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना को समर्पित होता है, जो ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पड़ता है. शिवभक्तों के लिए यह दिन अत्यंत पावन और महत्वपूर्ण माना जाता है, और महेश नवमी 2025 में भी इसका विशेष धार्मिक महत्व रहेगा.

Mahesh Navami 2025: महेश नवमी 2025 का पर्व शिवभक्तों के लिए बेहद खास होने वाला है.इस साल 04 जून को पड़ने वाला यह पावन दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए समर्पित होता है, जो हर साल ज्येष्ठ महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. इस साल यह पर्व महादेव की कृपा पाने और जीवन में शांति, समृद्धि, प्रेम और सफलता के लिए एक सुनहरा अवसर है. खासकर माहेश्वरी समाज के लिए यह दिन और भी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने उनके पूर्वजों को शाप से मुक्त कर उन्हें ‘माहेश्वरी’ नाम दिया था.

महेश नवमी पर व्रत रखकर शिवजी की आराधना करने से वैवाहिक जीवन में सामंजस्य, करियर में तरक्की और मानसिक शांति का वरदान मिलता है. इस मौके पर यदि कुछ खास मंत्रों का जाप और आसान उपाय किए जाएं, तो भोलेनाथ की विशेष कृपा मिल सकती है. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 शक्तिशाली मंत्र और उपाय जो आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं.

इस दिन रखा जाएगा जून में प्रदोष व्रत, पूजा का सही समय और विधि 

भगवान शिव के 5 चमत्कारी मंत्र और उनके लाभ

ॐ नमः शिवाय

  • मतलब: शिवजी को नमन.
  • फायदा: मन की शांति मिलती है, नकारात्मकता दूर होती है.

ॐ रुद्राय नमः

  • मतलब: रुद्र रूप के शिव को प्रणाम.
  • फायदा: जीवन की बाधाएं खत्म होती हैं और सुरक्षा मिलती है.

ॐ महादेवाय नमः

  • मतलब: महादेव को प्रणाम.
  • फायदा: आत्मिक उन्नति और मनोबल बढ़ता है.

ॐ त्र्यम्बकाय विद्महे

  • मतलब: तीन नेत्रों वाले शिव का ध्यान.
  • फायदा: स्वास्थ्य, दीर्घायु और मोक्ष की प्राप्ति में सहायक.

ॐ शंभवे नमः

  • मतलब: शंभु को प्रणाम.
  • फायदा: सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है.

महेश नवमी पर करें ये आसान लेकिन प्रभावशाली उपाय

  • गन्ने के रस से अभिषेक करें
  • शिवलिंग पर ताजा गन्ने का रस चढ़ाएं. इससे शरीर की ताकत बढ़ती है और मन शांत रहता है.
  • दूध और गंगाजल से शिवलिंग स्नान कराएं
  • इससे मन और घर दोनों शुद्ध होते हैं.सुख-शांति और धनलाभ के योग बनते हैं.
  • सफेद चंदन और भभूत का तिलक लगाएं
  • शिवलिंग पर सफेद चंदन और भभूत का लेप करें.इससे नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और मन में ऊर्जा आती है.
  • महेश नवमी का दिन शिव भक्ति और साधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन यदि उपरोक्त मंत्रों और उपायों को श्रद्धा से किया जाए, तो भोलेनाथ की कृपा से जीवन में सुख-शांति, करियर ग्रोथ और पारिवारिक खुशियां निश्चित रूप से प्राप्त हो सकती हैं.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >