Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले से घर लाएं जरूर ये चीजें, होगी सौभाग्य में वृद्धि

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले की शुरूआत 2025 में होने वाली है. 12 सालों में एक बार आयोजित होने वाले इस धार्मिक मेले से घर में कुछ खास चीजें लाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है. आइए जानें

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. संगम के किनारे, प्रयागराज में विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक मेला आकार लेने लगा है. इस बार महाकुंभ में करीब 40 से 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. महाकुंभ से घर लौटते समय हमें किन वस्तुओं को अपने साथ लाना चाहिए, यह जानने का प्रयास करते हैं.

Mahakumbh 2025: इस दिन से शुरू होने जा रहा है महाकुंभ, जानिए कहां होगा पवित्र स्नान का महापर्व

Mahakumbh 2025: हर 12 सालों के बाद इसलिए लगता है कुंभ मेला, जानें इसके पीछे की मान्यता

Margshirsha Purnima 2024: साल की अंतिम पूर्णिमा कल, जानिए स्नान और दान का महत्व

महाकुंभ से घर लाएं पवित्र जल

महाकुंभ के दौरान संगम घाट पर स्नान करने के पश्चात त्रिवेणी जल को घर लाना अत्यंत महत्वपूर्ण है. प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम होता है. त्रिवेणी जल को घर लाने से घर में शुभता का संचार होता है और सकारात्मकता में वृद्धि होती है, जबकि नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है.

महाकुंभ से घर लाएं शुद्ध भोग

महाकुंभ के विशाल क्षेत्र में स्थित प्रत्येक मंदिर में विशेष भोग अर्पित किया जाता है. इस भोग को घर लाना आवश्यक है. इसके अतिरिक्त, महाकुंभ में उपलब्ध खान-पान की व्यवस्था भी दिव्य भोग के समान होती है, जिसे भी घर लाया जा सकता है.

महाकुंभ से घर लाएं पवित्र पुष्प

आपको मंदिरों से लेकर पवित्र नदियों तक पूजा के लिए उपयोग किए गए फूल अवश्य घर लाने चाहिए. यदि साधु संतों द्वारा आपको आशीर्वाद स्वरूप फूल प्राप्त होते हैं, तो उन्हें भी घर में रखना चाहिए.

महाकुंभ से घर लाएं पवित्र मिट्टी

इस बार महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में हो रहा है. मान्यता है कि प्रयागराज में अमृत की कुछ बूँदें गिरी थीं. अतः प्रयागराज के त्रिवेणी संगम के घाट की मिट्टी अवश्य अपने घर लानी चाहिए. यह मिट्टी किसी दिव्य औषधि के समान होगी. महाकुंभ के अवसर पर प्रयागराज से मिट्टी लाने से ग्रह दोष समाप्त होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >